अक्षय कुमार के ठोकर मारते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुईं ये 6 फिल्में, पछावता ऐसा कि नोचने लगे थे बाल

Akshay Kumar Rejected Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर के दिन 58 साल के हो गए हैं। 'बाजीगर' से लेकर 'भाग मिल्खा भाग' सहित अक्षय कुमार ने इन 6 फिल्मों को ठोकर मार दी थी, जिसका पछतावा उन्हें आज भी है। देखें ये लिस्ट...

अक्षय कुमार ने ठुकरा दी थी ये फिल्में
01 / 07
Image Credit : IMDb

अक्षय कुमार ने ठुकरा दी थी ये फिल्में...

Akshay Kumar Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर के दिन अपना 58 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने अब तक के फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मूवीज की हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अक्षय कुमार ने कई मूवीज को ठोकर भी मारी है, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

सूर्यवंशम
02 / 07
Image Credit : IMDb

सूर्यवंशम

अमिताभ बच्चन की लोकप्रिय फिल्म 'सूर्यवंशम' में भानु प्रताप के बेटे का रोल सबसे पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुआ था। अक्षय कुमार ने यह मूवी रिजेक्ट कर दी थी।

रेस
03 / 07
Image Credit : IMDb

रेस

सैफ अली खान की फिल्म 'रेस' भी लोगों की पसंदीदा मूवीज में से एक है। इस मूवी की स्क्रिप्ट को मेकर्स ने अक्षय कुमार के हिसाब से लिखा था लेकिन अभिनेता ने यह मूवी रिजेक्ट कर दी थी।

भाग मिल्खा भाग
04 / 07
Image Credit : IMDb

भाग मिल्खा भाग

मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी इस मूवी में फरहान अख्तर ने अहम भूमिका निभाई थी। फरहान अख्तर से पहले यह मूवी अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

वेलकम बेक
05 / 07
Image Credit : IMDb

वेलकम बेक

'वेलकम' मूवी में काम करने के बाद अक्षय कुमार को मेकर्स ने 'वेलकम बैक' के लिए भी फाइनल किया था। मगर एक्टर इस मूवी को करने से मना कर चुके थे।

हॉलीवुड की फिल्म को किया था रिजेक्ट
06 / 07
Image Credit : IMDb

हॉलीवुड की फिल्म को किया था रिजेक्ट

बॉलीवुड के साथ-साथ अक्षय कुमार ने हॉलीवुड की फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया था। इस मूवी में अक्षय कुमार को Dwayne द रॉक के साथ कास्ट किया जाना था।

बाजीगर
07 / 07
Image Credit : IMDb

बाजीगर

शाहरुख खान ने फिल्म 'बाजीगर' में लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी के लिए शाहरुख खान से पहले मेकर्स की पहली पसंद अक्षय कुमार थे मगर उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इस मूवी ने शाहरुख खान को अलग पहचान दिलाई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited