​बहुओं की तरह सुपर टैलेंटेड हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं की सास, कोई होममेकर तो कोई साइन लैंग्वेज की है टीचर​

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर एक्ट्रेस और उनके परिवार के बारे में चर्चा होती है। ऐसे में उनका ससुराल पीछे रह जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं इंडस्ट्री की फेमस हसीनाओं की सास के बारे में। जो अपनी बहू की तरह ही टैलेंटेड हैं। आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक की सास क्या करती है, यहां देखें

क्या करती हैं बॉलीवुड हसीनाओं की सास
01 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

क्या करती हैं बॉलीवुड हसीनाओं की सास

बॉलीवुड हसीनाएं अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं। फिर चाहे बात हो मायके की या ससुराल की, ये कहीं पर कसर नहीं छोड़ती। आज हम इन्हीं प्यारी-प्यारी एक्ट्रेस की लाडली सासु माओं के बारे में बात करने जा रहे हैं। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा इन हसीनाओं की सास रियल लाइफ में क्या करती हैं। और बहुओं के साथ इनकी बान्डिंग कैसी है, आइए बताते हैं आपको।

आलिया भट्ट
02 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की सासु माँ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह फिल्म इंडस्ट्री का सितारा हैं। आज भी नीतू कपूर एक्टिंग में धमाल मचा देती है। नीतू कपूर और आलिया भट्ट की ये जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट सास-बहू की जोड़ी है।

दीपिका पादुकोण
03 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की सास अंजू भगनानी मल्टी टैलेंटिड है। रणवीर सिंह की माँ एक मॉडेल रह चुकी है। साथ ही उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था। फिलहाल वह काम से ब्रेक लेकर घर पर आराम करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा
04 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की सास बेहद प्यारी है। डेनिस मिलर जॉनस एक साइन लैंग्वेज की टीचर हैं। साथ ही वह अपना रेस्तरा भी चलाती हैं। निक जॉनस की मां मल्टी टैलेंटिड हैं।

करीना कपूर
05 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

करीना कपूर

अभिनेत्री करीना कपूर की सास को कौन नहीं जानता। करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह हिन्दी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है।

कियारा आडवाणी
06 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी की सास 'रीमा मल्होत्रा" अपनी बहू से बेहद प्यार करती हैं। कियारा के ससुर नेवी ऑफिसर रह चुके हैं। और उनकी सास एक हाउसमेकर हैं। जो घर पर रहकर परिवार का ख्याल रखती है।

कैटरीना कैफ
07 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ अपनी सास वीना कौशल के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती है। विक्कय कौशल की माँ ने हमेशा घर में रहकर घर संभाला है।

अनुष्का शर्मा
08 / 08
Image Credit : Instagram/ Stars Spotted

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बेहद कम अपनी सास के साथ नजर आती है। अनुष्का अपने ससुराल से दूर रहती हैं । बता दें कि उनकी सास सरोज कोहली एक होममेकर हैं। वह घर पर रहकर ही परिवार का ख्याल रखती है। विराट कोहली का बचपन दिल्ली के उत्तम नजर में बीता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited