प्रोड्यूसर से लेकर टॉप एक्टर्स के प्यार में गिरफ्तार हुई थीं तब्बू, 53 की उम्र में अब अकेले बिता रही हैं जीवन

Tabu Affairs: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस तब्बू अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रही हैं। संजय कपूर से लेकर साजिद नाडियाडवाला सहित कई सेलेब्स एक साथ रिलेशन में रहने के बाद भी तब्बू 53 की उम्र में भी सिंगल हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

इन सेलेब्स के दिलों पर राज करती थीं तब्बू
01 / 06
Image Credit : Instagram

इन सेलेब्स के दिलों पर राज करती थीं तब्बू...

Tabu Affairs: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इस समय एक्ट्रेस का शादी-मर्दों को लेकर एक बयान बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसे में आज हम अपनी तब्बू के लिंकअप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। कई सेलेब्स के साथ नाम जुड़ने के बाद भी तब्बू 53 की उम्र में भी अपना जीवन अकेले बिता रही हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

संजय कपूर
02 / 06
Image Credit : Instagram

संजय कपूर

संजय कपूर ने फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में संजय के साथ तब्बू लीड रोल में नजर आई थीं। इसी फिल्म के सेट पर दोनों नजदीक आए थे। संजय और तब्बू एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि इनका जल्दी ही ब्रेकअप हो गया था।

साजिद नाडियाडवाला
03 / 06
Image Credit : Instagram

साजिद नाडियाडवाला

संजय कपूर से अलग होने के बाद तब्बू की लाइफ में निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एंट्री मारी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया।

नागार्जुन
04 / 06
Image Credit : Instagram

नागार्जुन

तब्बू का दिल शादीशुदा साउथ एक्टर नागार्जुन पर भी आया था। दोनों कई सालों तक रिश्ते में रहे थे। इस रिश्ते में खटास तब आई जब नागार्जुन ने अपनी पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया था। बस इसके बाद तब्बू ने भी नागार्जुन से दूरी बना ली थी।

अजय देवगन
05 / 06
Image Credit : Instagram

अजय देवगन

कई बार अजय देवगन और तब्बू के रिश्ते में होने के भी कयास लगाए गए। मगर इन दोनों ने बार-बार एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया। तब्बू ने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि अजय देवगन ही उनके सिंगल रहने का बड़ा कारण हैं।

53 की उम्र में भी हैं सिंगल
06 / 06
Image Credit : Instagram

53 की उम्र में भी हैं सिंगल

तब्बू आज भी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव हैं। 53 की साल उम्र में भी तब्बू सिंगल हैं और अकेले ही अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited