पेट पर जमा होने लगा फैट तो जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, मोम की तरह पिघल जाएगी फालतू चर्बी

अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण पेट पर जमा फैट एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ये न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। आज हम आपको बैली फैट कम करने वाली 5 कारगर एक्सरसाइज बताएंगे।

बैली फैट के लिए एक्सरसाइज
01 / 07
Image Credit : Canva

​बैली फैट के लिए एक्सरसाइज​

पेट पर जमा फैट न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि इसके कारण आपकी सेहत को भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यदि आप बैली फैट को कम करना चाहते हैं, तो आपको ये 5 एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

बैली फैट का सेहत पर असर
02 / 07
Image Credit : Canva

​बैली फैट का सेहत पर असर​

पेट पर जमा चर्बी न केवल लुक खराब करती है, बल्कि ये डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह भी बन जाती है। इसलिए इससे छुटकारा पाना जरूरी है।

क्रंचेस Crunches
03 / 07
Image Credit : Canva

​क्रंचेस (Crunches)​

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्रंचेस एक प्रभावी एक्सरसाइज है। यह बैली फैट को कम करने के साथ-साथ आपके पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

प्लैंक Plank
04 / 07
Image Credit : Canva

प्लैंक (Plank)

प्लैंक को पेट कम करने की सबसे असरदार एक्सरसाइज माना जाता है। प्लैंक न सिर्फ बैली फैट घटाता है, बल्कि फुल बॉडी को टोन करता है।

भुजंगासन Cobra Pose
05 / 07
Image Credit : Canva

​भुजंगासन (Cobra Pose)​

पेट के साइज को कम करने और शरीर को लचीला बनाने के लिए भुजंगासन एक कारगर एक्सरसाइज है। ये तेजी से बैली फैट कम करता है।

माउंटेन क्लाइंबर्स Mountain Climbers
06 / 07
Image Credit : Canva

​माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers)​

माउंटेन क्लाइंबर्स एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो फैट बर्निंग प्रोसेस को काफी तेज कर देती है। ये आपकी कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ ओवरऑल फिटनेस को बेहतर करने में मदद करती है।

पवनमुक्तासन Wind Relieving Pose
07 / 07
Image Credit : Canva

​पवनमुक्तासन (Wind Relieving Pose)​

पाचन तंत्र को बेहतर करने वाला पवनमुक्तासन आपके बैली फैट को भी तेजी से कम करता है। ये आपकी बॉडी में अनावश्यक तनाव को कम करके शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited