मेंटल ही नहीं फिजिकल हेल्थ को भी बर्बाद करता है डिप्रेशन, जानें शरीर में दिखने वाले Depression के कुछ मुख्य लक्षण

डिप्रेशन को लोग अक्सर साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये धीरे-धीरे आपके शरीर को बुरी तरह प्रभावित करता है। जी हां आप आपको डिप्रेशन के 5 लक्षण बताने जा रहे हैं।

डिप्रेशन के मुख्य लक्षण
01 / 06
Image Credit : Canva

​डिप्रेशन के मुख्य लक्षण​

डिप्रेशन को लोग केवल मानसिक समस्या समझते हैं, लेकिन इसका असर आपके शरीर पर भी साफ दिखाई देता है। उदासी और नकारात्मकता के अलावा भी कुछ लक्षण हैं, जो डिप्रेशन की समस्या का संकेत करते हैं।

थकान और कमजोरी
02 / 06
Image Credit : Canva

​थकान और कमजोरी​

डिप्रेशन के कारण आपको लगातार थकान और कमजोरी फील हो सकती है। जिसमें बिना मेहनत के भी आप काफी लो फील करते हैं।

नींद की कमी
03 / 06
Image Credit : Canva

​नींद की कमी​

डिप्रेशन का एक बड़ा संकेत नींद की कमी भी है। जी हां यदि आप ठीक से सो नहीं पा रहे हैं या बार-बार नींद टूट रही है, तो आपको डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।

पाचन की समस्या
04 / 06
Image Credit : Canva

​पाचन की समस्या​

डिप्रेशन की समस्या होने पर आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान होना पड़ता है। इसमें पेट फूलना, कब्ज, एसिडिटी या दस्त जैसी काफी सामान्य हैं।

वजन अनियमित होना
05 / 06
Image Credit : Canva

​वजन अनियमित होना​

कई लोग डिप्रेशन में बहुत अधिक खाते हैं, जबकि कुछ लोगों की भूख एकदम खत्म हो जाती है। इसलिए डिप्रेशन के दौरान लोगों का वजन काफी अनियमित हो जाता है।

धड़कनों का असामान्य होना
06 / 06
Image Credit : Canva

​धड़कनों का असामान्य होना​

डिप्रेशन और घबराहट के कारण आपको दिल की धड़कनों का अनियमित होना काफी महसूस हो सकता है। जिससे ज्यादातर धड़कन तेज होने लगती हैं। इससे आपकी सांस भी फूल सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited