जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो तुरंत छोड़ दें ये 5 आदतें, लापरवाही बन जाएगी जिंदगी भर की परेशानी

Vidur Niti: हर कोई चाहता है कि वह खुश रहे। अपनी खुशहाली के लिए वह हर मुमकिन प्रयास करता है। बावजूद इसके हर किसी को मनमाफिक खुशी नहीं मिलती। कुछ को आजीवन ही परेशान रहते हैं। ज्यादातर लोगों की परेशानी का सबब उनकी गलतियां ही होती हैं।

विदुरनीति में छिपे हैं जीवन के सूत्र
01 / 07
Image Credit : Freepik

​विदुरनीति में छिपे हैं जीवन के सूत्र​

Vidhur Niti:महाभारत में धृतराष्ट्र के सलाहकार विदुर अपनी बुद्धिमत्ता और कुशल नीति के जाने जाते थे। विदुर के सूत्र विदुरनीति के तौर पर मौजूद हैं। विदुरनीति में कई ऐसी बातें हैं जिन्हें अपनाकर हम खुशहाली और सफलता हासिल कर सकते हैं:

खुशहाली के लिए विदुरनीति
02 / 07
Image Credit : Freepik

​खुशहाली के लिए विदुरनीति​

विदुर नीति में एक श्लोक है- अनर्थकं विप्रवासं गृहेभ्यः पापैः सन्धिं परदाराभिमर्शम्। दम्भं स्तैन्यं पैशुनं मद्यपानं न सेवते यश्च सुखी सदैव॥ इस श्लोक में बताया गया है कि कैसे लोग हमेशा दुखी रहते हैं।

बेवजह घर से बाहर रहने वाले
03 / 07
Image Credit : Freepik

​​बेवजह घर से बाहर रहने वाले​

इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति बेवजह घर के बाहर नहीं रहता वह सुखी रहता है। बिना किसी कारण के अपने घर और परिवार को छोड़कर कहीं बाहर रहना बुद्धिमानी नहीं है।

बुरी संगत में रहने वाले
04 / 07
Image Credit : Freepik

​​बुरी संगत में रहने वाले​

आगे इस श्लोक में कहा गया है कि जो व्यक्ति पापी और बुरे चरित्र के लोगों से मेल-जोल नहीं रखता ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख से कटता है।

पराई स्त्री से चक्कर वाले
05 / 07
Image Credit : Freepik

​पराई स्त्री से चक्कर वाले​

विदुर नीति के इस श्लोक में कहा गया है कि अगर सुखी रहना हैं तो व्यक्ति को पराई स्त्री को गलत दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।

नशा करने वाले
06 / 07
Image Credit : Freepik

​नशा करने वाले​

नशा व्यक्ति के सोचने की शक्ति को कम कर देता है और घर के माहौल को भी बिगाड़ देता है. सुखी रहना है तो इन आदतों से बचें।

दिखावा चोरी या चुगली करने वाले
07 / 07
Image Credit : Freepik

​दिखावा, चोरी या चुगली करने वाले​

विदुर नीति कहती है कि दिखावा, चोरी या चुगली करना व्यक्ति के जीवन से सुखों को दूर कर देती है। अगर खुश रहना है तो विदुर नीति की इन बातों को जीवन में उतार लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited