पहली बार एशिया कप में उतरेंगे ये भारतीय खिलाड़ी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में इस बार भारत की टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपना पहला एशिया कप खेलने वाले हैं। ये सभी खिलाड़ी भले अपना पहला एशिया कप खेल रहे हो, लेकिन यह किसी भी टीम को पटखनी देने का माद्दा रखते हैं। आइए मिलते हैं टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों से जो पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने हैं।

7 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया से डेब्यू
01 / 08
Image Credit : BCCI

​7 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया से डेब्यू

एशिया कप के लिए इस बार 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की गई है। 15 में से 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले एशिया कप नहीं खेले हैं। आइए जानते हैं कि वे 7 खिलाड़ी कौन हैं जो इस बार अपना एशिया कप डेब्यू करने वाले हैं। (साभार-BCCI X)

जितेश शर्मा विकेटकीपर
02 / 08
Image Credit : BCCI

​​जितेश शर्मा (विकेटकीपर)​

शुभमन गिल के आने से जितेश शर्मा का भाग्य चमक गया है। संजू की तुलना में प्लेइंग इलेवन में जितेश के खेलने की संभावना ज्यादा है। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले जितेश का यह पहला एशिया कप होगा। हालांकि, जितेश और संजू में कौन खेलेंगे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

रिंकू सिंह
03 / 08
Image Credit : BCCI

रिंकू सिंह

कम वक्त में फिनिशर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुके रिंकू सिंह भी इस बार एशिया कप में अपना डेब्यू करने वाले हैं। रिंकू भारत के लिए 33 टी20 और 2 वनडे मैच में क्रमश: 546 और 55 रन बना चुके हैं। (साभार-Rinku Singh X)

शिवम दुबे
04 / 08
Image Credit : BCCI

शिवम दुबे

लंबे-लंबे हिट मारने में माहिर शिवम दुबे के लिए भी यह पहला एशिया कप है। दुबे की पहचान पावर हिटर के तौर पर है। हालांकि, शिवम प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं हैं। (साभार-BCCI X)

वरुण चक्रवर्ती
05 / 08
Image Credit : BCCI

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी की थी। वह एशिया कप में भी टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं। हालांकि, यह उनका पहला एशिया कप है। वरुण ने 18 टी20 और 4 वनडे में क्रमश: 33 और 10 विकेट चटकाए हैं। (साभार-BCCI X)

अभिषेक शर्मा
06 / 08
Image Credit : BCCI

अभिषेक शर्मा

एशिया कप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। टी20 में कम वक्त में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा चुके अभिषेक का भी यह पहला एशिया कप है। (साभार-BCCI X)

संजू सैमसन
07 / 08
Image Credit : BCCI

संजू सैमसन

संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो एशिया कप में यह उनका पहला मुकाबला होगा। संजू बीते 10 पारी में 3 शतक लगा चुके हैं। (साभार-BCCI X)

हर्षित राणा
08 / 08
Image Credit : BCCI

हर्षित राणा

हर्षित राणा कोच गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह एशिया कप से पहले केवल एक टी20 मुकाबला खेले हैं और अगर बुमराह कमजोर टीम के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो हर्षित को मौका मिल सकता है। यह हर्षित का पहला एशिया कप है। (साभार-BCCI X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited