सूर्या ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Most Runs for MI in one Season: भारत के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव का शानदार फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में मुंबई के आखिरी लीग मुकाबले में भी जारी रहा। सूर्या ने 39 गेंद में 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। ये सूर्या का सीजन में पांचवां अर्धशतक रहा। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए लेकिन उन्होंने क्रिकेट के भगवान सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंजियन्स के लिए बनाया 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ऐसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन
01 / 05
Image Credit : IPL/BCCI

ऐसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 14 मैच में 5 बार नाबाद रहते हुए 71.11 के औसत और 167.98 के स्ट्राइक रेट से 640 रन बना लिए हैं। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 73 रन सूर्या का सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
02 / 05
Image Credit : IPL/BCCI

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

​सूर्यकुमार यादव सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर मुंबई इंडियन्स के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में 618 रन सीजन में बनाए थे। सूर्या ने सचिन को लीग मैचों में ही पीछे छोड़ दिया है।

दो बार 600 रन बनाने वाले पहले मुंबईकर
03 / 05
Image Credit : IPL/BCCI

दो बार 600+ रन बनाने वाले पहले मुंबईकर

सूर्यकुमार यादव आईपीएल में दो बार 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2023 में 16 पारियों में 605 रन मुंबई के लिए खेलते हुए बना थे। उसके बाद उन्होंने साल 2025 में भी 640 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

लगातार 14 पारियों मं 25 रन
04 / 05
Image Credit : IPL/BCCI

लगातार 14 पारियों मं 25 रन

सूर्या टी20 क्रिकेट में लगातार 14 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सर्या ने दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावूमा को इस मामले में पीछे छोड़ा।

मु्ंबई के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
05 / 05
Image Credit : IPL/BCCI

मु्ंबई के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 2 छक्के जड़े और आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियन्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्या ने मौजूदा सीजन में 32 छक्के जड़े हैं। वहीं जयसूर्या ने साल 2008 में 14 मैच में 31 छक्के मुंबई के लिए जड़े थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited