थोड़ा ब्रेक तो बनता है, नोएडा से निकलें इन 7 जगहों की ओर, कम दूरी ज्यादा मजा

Tourist destinations near Noida: अगर आप नोएडा में रहते हैं और इस बार वीकेंड को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। यहां हम लेकर आए हैं 7 शानदार वीकेंड गेटवे, जो आपको शांति, रोमांच और प्रकृति के करीब ले जाएंगे।

आगराताजमहल का शहर
01 / 07
Image Credit : Canva

​आगरा–ताजमहल का शहर​

नोएडा से लगभग 210 किमी की दूरी पर आगरा बसा हुआ है। 3.5 से 4 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। ताजमहल के अलावा आप यहां आगरा किला और फतेहपुर सीकरी देखने जा सकते हैं।

ऋषिकेशयोग और रोमांच की नगरी
02 / 07
Image Credit : Canva

​ऋषिकेश–योग और रोमांच की नगरी​

नोएडा से लगभग 240 किमी की दूरी पर ऋषिकेश बसा हुआ है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग यहां के प्रमुख आकर्षण है। अध्यात्म + एडवेंचर का बेहतरीन मेल यहां की खास बाते हैं।

नैनीतालझीलों का शहर
03 / 07
Image Credit : Canva

​नैनीताल–झीलों का शहर​

नोएडा से लगभग 300 किमी की दूरी पर नैनीताल बसा हुआ है। 6 से 7 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, नैना देवी मंदिर, टिफिन टॉप यहां के प्रमुख आकर्षण है। हिल स्टेशन और ठंडी हवा का मजा यहां ले सकते हैं।

लैंसडाउनशांत और सुरम्य हिल स्टेशन
04 / 07
Image Credit : Canva

​लैंसडाउन–शांत और सुरम्य हिल स्टेशन​

नोएडा से लगभग 250 किमी की दूरी पर लैंसडाउन बसा हुआ है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। टिप इन टॉप, भुल्ला ताल चर्च और सैन्य संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण है। कम भीड़भाड़, प्राकृतिक सौंदर्य यहां की पहचान है।

मथुरा-वृंदावनकृष्ण भूमि
05 / 07
Image Credit : Canva

​मथुरा-वृंदावन–कृष्ण भूमि​

नोएडा से लगभग 160 किमी की दूरी पर मथुरा-वृंदावन बसा हुआ है। 3 से 4 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। श्री कृष्ण जन्मभूमि, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन यहां के प्रमुख आकर्षण है। धार्मिक और आध्यात्मिक शांति के लिए यहां जा सकते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्कवन्यजीव प्रेमियों के लिए
06 / 07
Image Credit : Canva

​जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क–वन्यजीव प्रेमियों के लिए​

नोएडा से लगभग 250 किमी की दूरी पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बसा हुआ है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। जंगल सफारी, हाथी राइड, कॉर्बेट म्यूज़ियम, रामगंगा नदी यहां के प्रमुख आकर्षण है।

जयपुरगुलाबी नगरी
07 / 07
Image Credit : Canva

​जयपुर–गुलाबी नगरी​

नोएडा से लगभग 280 किमी की दूरी पर जयपुर बसा हुआ है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण है। ऐतिहासिक महल और राजस्थानी संस्कृति यहां की खास बाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited