भारत का पहला रेलवे स्टेशन, आज उसी जगह पर बना है यूनेस्को का यह विश्व धरोहर स्थल

आज भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। हमारा रेलवे नेटवर्क आज जिस ऊंचाई पर खड़ा है, वहां तक पहुंचने में कई साल लग गए। एक समय था जब इस देश में ट्रेन भी नहीं हुआ करताी थी। लेकिन आज हमारे देश में 150 करोड़ की जनसंख्या के यातायात के लिए पर्याप्त ट्रेनें हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको रेलवे से जुड़ा एक दिलचस्प फैक्ट बताते हैं।

चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क
01 / 07
Image Credit : IStock

चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। लेकिन ये नेटवर्क रातोंरात नहीं बन गया। इसे बनाने में सालों लग गए। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा था और किस साल में भारत के अंदर रेलवे की शुरुआत हुई।

भारत का पहला रेलवे स्टेशन
02 / 07
Image Credit : IStock

भारत का पहला रेलवे स्टेशन

आपको बता दें कि भारत का पहला रेलवे स्टेशन मुंबई के बोरी बंदर में स्थापित किया गया था। मुंबई के बोरी बंदर में बने भारत काे पहले रेलवे स्टेशन का निर्माण साल 1853 में हुआ।

भारत में रेलवे युग की शुरुआत
03 / 07
Image Credit : IStock

भारत में रेलवे युग की शुरुआत

इसी साल भारत में रेलवे युग की शुरुआत भी हुई। भारत में पहली बार पैसेंजर ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को चली, जिसने बोरी बंदर से थाणे तक 34 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।

भारत के पहले रेलवे स्टेशन पर आज भी बनी हुई है यह इमारत
04 / 07
Image Credit : IStock

भारत के पहले रेलवे स्टेशन पर आज भी बनी हुई है यह इमारत

बोरी बंदर में बना भारत का पहला रेलवे स्टेशन उस वक्त मात्र एक साधारण ढांचा था। आज उसी जगह पर यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) बना हुआ है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को किसने बनाया
05 / 07
Image Credit : IStock

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को किसने बनाया?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को साल 1887 में बनाया गया। यह स्टेशन अपनी गोथिक-विक्टोरियन वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) को साल 1887 में ब्रिटिश आर्किटेक्ट फ्रेडरिक विलियम स्टीवंस ने डिजाइन किया था।

दुनिया के सबसे अद्भुत इमारतों में से एक
06 / 07
Image Credit : IStock

दुनिया के सबसे अद्भुत इमारतों में से एक

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का गुंबद, रंगीन टाइल्स, नक्काशीदार मेहराबें, और विशाल घड़ी इसे दुनिया की सबसे अद्भुत इमारतों में शुमार करते हैं। बोरी बंदर से शुरू हुआ रेलवे का सफर आज भी जारी है और इस सफर में भारतीय रेलवे हर रोज नए आयाम को छू रहा है।

CST को पहले क्या कहते थे
07 / 07
Image Credit : IStock

CST को पहले क्या कहते थे

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को पहले विक्टोरिया टर्मिनस (VT) कहते थे। CST मध्य रेलवे का हेडक्वार्टर भी है। यह स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन से हर रोज 30 लाख से ज्यादा लोग अपने सफर पर निकलते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited