Jitiya Vrat Aarti In Hindi: जितिया व्रत की आरती के संपूर्ण लिरिक्स यहां देखें

Jitiya Ki Aarti Lyrics
Jivitputrika Vrat Ki Aarti, Jitiya Vrat Puja Aarti Lyrics in Hindi, Aarti Jimutvahan Ji Ki Lyrics Likhit Main: जितिया व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। ये तीन दिन का त्योहार होता है जिसकी शुरुआत आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी से होती है और समापन नवमी तिथि पर होता है। इस दौरान महिलाएं 24 घंटों का निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में शुभ मुहूर्त में जितिया की पूजा करती हैं। इस पूजा के समय विशेष तरह की आरती की जाती है। जिसके बिना ये पूजा अधूरी मानी जाती है। चलिए जानते हैं जितिया की आरती के लिरिक्स।
Jivitputrika Vrat katha, Jitiya 2024 Vrat katha in Hindi: Check Here
जितिया की आरती pdf (Jitiya Ki Aarti)
ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।
त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥
ओम जय कश्यप..
सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥
ओम जय कश्यप..
सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
ओम जय कश्यप..
सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥
ओम जय कश्यप..
कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥
ओम जय कश्यप..
नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥
ओम जय कश्यप..
Jitiya 2024 Vrat katha, Arati Lyrics Pdf in Hindi: Check Here
जितिया व्रत का मंत्र (Jitiya Vrat Mantra)
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।
जितिया आरती समय (Jitiya Aarti Time)
जितिया की आरती सुबह और शाम की जाती है। जिसमें प्रदोष काल की आरती सबसे जरूरी होती है। ये आरती जितिया की कथा के बाद की जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Jitiya Vrat Katha: चील और सियारिन की कथा, जीवित्पुत्रिका व्रत की महिमा का वर्णन करती है चिल्हो सियारो की ये कहानी

Jitiya Vrat Ki Aarti: ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन.. जितिया व्रत की आरती के लिरिक्स और मंत्र

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत कथा, जीमूतवाहन की इस पौराणिक कहानी के बिना अधूरा रह जाता है जिउतिया का व्रत

Jitiya Puja Samagri List: जितिया पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां से नोट कर लें पूरी सामग्री लिस्ट

Jitiya Puja Vidhi 2025: जीवितपुत्रिका व्रत की पूजा कैसे करें? जानें जितिया व्रत की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited