IPL 2024, DC vs LSG: दिल्ली के युवा बल्लेबाज का घर में गरजा बल्ला, 21 गेंदों पर जड़ दिया सीजन का दूसरा अर्धशतक

अभिषेक पोरेल। (फोटो- IPL/BCCI)
IPL 2024, DC vs LSG, Abishek Porel Fifty: आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखपऊ सुपर जायंट्स से हुआ। इस दौरान दिल्ली के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 21 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है। उनके इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम को अच्छी शुरुआत मिली। अभिषेक 175.75 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नवीन उल हक ने अपना शिकार बनाया।
राजस्थान के खिलाफ जड़ा था पहला अर्धशतक
2023 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले अभिषेक पोरेल ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। इस मुकाबले से पहले भी उनका बल्ला घर में चला था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे।
पिछले सीजन में ऐसा रहा था प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पिछले सीजन में कुछ ज्यादा मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। उनको सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 106.45 की स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में कुल 33 रन बनाए थे। इसके बाद भी टीम मैनेजमेंट ने मौजूदा आईपीएल में उन पर भरोसा जताया और वे उनके भरोसे पर उतरने की कोशिश में लगे हुए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन...और देखें

India vs Pakistan Match Date, Asia Cup Live Streaming 2025: भारत-पाक के बीच रविवार को होगी भिड़ंत, भारत में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

Asia Cup 2025, BAN vs SL T20 Pitch Report: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

कौन जीतेगा एशिया कप, पूर्व सेलेक्टर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

PAK vs OMA: पाकिस्तान ने ओमान को रौंदकर की एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? बैटिंग कोच ने किया खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited