Asia Cup 2023 Record: इंद्रधनुष की रंगों से भरा रहा एशिया कप, बने ये बड़े रिकॉर्ड

ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया (साभार-BCCI)
- टीम इंडिया बनी एशिया कप चैंपियन
- सात रंगो वाला रहा एशिया कप 2023
- एशिया कप 2023 में बने कई बड़े रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर शाही अंदाज में एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की। मोहम्मद सिराज की खतरनाक स्पेल के दम पर पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को 50 रन के स्कोर पर ढेर किया और फिर बड़ी आसानी से 6.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह टीम इंडिया की एशिया कप में 8वीं ट्रॉफी है।
लेकिन इस बार का एशिया कप कई मायनों में खास रहा है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सबसे बड़ी हार चखाई तो नेपाल जैसी टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप से बाहर किया तो बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 11 साल बाद एशिया कप में पटखनी दी। आइए नजर डालते हैं एशिया कप 2023 में बने उन रिकॉर्ड्स पर जिसने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
एशिया कप में पहली बार नेपाल की एंट्री
इस बार एशिया कप में एक नई टीम नेपाल की एंट्री हुई। इस नई नवेली टीम को भले ही एक भी जीत नसीब नहीं हुई हो, लेकिन उसने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी एशिया की बड़ी टीमों का डंटकर सामना किया।
टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वनडे की सबसे बड़ी हार थमाई। सुपर फोर मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए और पाकिस्तान को 128 रन पर ऑलआउट कर 228 रन के विशाल अंतर से मैच जीता। यह पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत थी।
वनडे में 13 सबसे तेज हजारी बने विराट
विराट कोहली के लिए एशिया कप 2023 खास रहा क्योंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 278 मैच की 267वीं पारी में यह कारनामा किया जो सबसे तेज है।
रोहित शर्मा बने 10 हजारी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में अपने वनडे करियर में 10 हजार रन पूरे किए। उन्होंने सातवें ओवर की 5वीं गेंद पर कुसन रजिता की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 248 मैच के 241वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया जो विराट के बाद सबसे तेज है। विराट ने केवल 205वीं पारी में 10 हजार रन पूरे कर लिए थे।
शुभमन गिल का कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन
शुभमन गिल 2023 कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 17वें मैच की 17वीं पारी में हासिल की।
इतना ही नहीं इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी वह टॉप पर हैं। उन्होंने इस साल 4 वनडे शतक जबकि इनते ही अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 208 रन रहा जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।
मोहम्मद सिराज का ऐतिहासिक स्पेल
एशिया कप फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया की तरफ से एशिया कप फाइनल में बेस्ट स्पेल डाली। उन्होंने 7 ओवर की गेंदबाजी में 21 रन देकर 6 विकेट झटके। इनमें से 4 विकेट तो उन्होंने एक ही ओवर में चटकाए जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा पहली बार किया गया। इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के अहम सदस्य हैं, जो बांका-बिहार से ताल्लुक रखते हैं। वह इस पेशे से 10 साल से ज...और देखें

India vs Pakistan Match Date, Asia Cup Live Streaming 2025: भारत-पाक के बीच रविवार को होगी भिड़ंत, भारत में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

Asia Cup 2025, BAN vs SL T20 Pitch Report: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

कौन जीतेगा एशिया कप, पूर्व सेलेक्टर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

PAK vs OMA: पाकिस्तान ने ओमान को रौंदकर की एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? बैटिंग कोच ने किया खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited