क्रिकेट

TATA IPL 2023 : लखनऊ ने होम ग्राउंड पर दिखाया दम, दिल्ली कैपिटल्स को विशाल स्कोर से हराया

TATA IPL 2023, LSG vs DC : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2023 में जीत के साथ आगाज किया। पहली बार होम ग्राउंड पर खेल रही लखनऊ टीम ने दिल्ली को 50 रन से हराया।
Lucknow Super Giants, IPL 2023, LSG vs DC

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

TATA IPL 2023, LSG vs DC : आईपीएल के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की। लखनऊ ने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना सकी।

मेयर्स और पूरन ने की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर फैसला। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। काइल मेयर्स ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 192.10 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर दो चौके और 7 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली। पूरन ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के जमाकर 36 रन बनाए। टीम के कप्तान केएल राहुल का बल्ला पूरी तरह शांत रहा।

खलील और सकारिया ने लिए सर्वाधिक विकेट

दिल्ली के खलील अहमद और चेतन सकारिया लखनऊ के खिलाफ हीरो रहे। खलील अहमद ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। इसी तरह चेतन सकारिया टीम के लिए महंगे साबित हुए, लेकिन विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी एक-एक सफलता मिली।

वॉर्नर का अर्धशतक, लेकिन टीम हारी

जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना सकी। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ ने 12 रन, मिचेल मार्श ने शून्य और सरफराज खान 4 रन पर आउट हो गए। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकी पारी खेलकर टीम को संभाला। लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 48 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए। वे आईपीएल में ऐसा 60वीं बार किया। रिले रोसौव ने भी तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।

मार्क वुड रहे हीरो

लखनऊ के मार्क वुड दिल्ली के लिए खतरनाक साबित हुए। मार्क वुड ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, आवेश खान ने भी अपनी धमक को बरकरार रखा। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। इसी तहर रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शेखर झा author

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited