SA vs AUS: फॉर्म में लौटे ट्रैविड हेड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ दिया पहला वनडे शतक

ट्रैविस हेड (साभार-ICC)
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ देर से ही सही पर ट्रैविस हेड फॉर्म में लौट आए हैं। रविवार को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे में हेड वही पुराने अंदाज में नजर आए जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने कप्तान मिचेल मार्श के साथ मिलकर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ दिया। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला शतक है। इससे पहले उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 94 रन था। हेड ने केवल 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
80 गेंद में जड़ शतक
अब तक इस सीरीज में रन के लिए तरस रहे ट्रैविस हेड ने अपनी सेंचुरी केवल 80 गेंद में पूरी कर ली। उन्होंने इस दौरान 13 चौके और 3 छक्के लगाए। यह शतक उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उनका बल्ला गरजा है। इससे पहले सितंबर 2024 में उन्होंने इंग्लैंड में शतक लगाया था।
मार्श के साथ रिकॉर्ड साझेदारीट्रैविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन जोड़े। इस दौरान मार्श ने फिफ्टी पूरी की। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बेस्ट पार्टनरशिप है। हेड और मार्श की जोड़ी ने इंग्लैंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेड 103 गेंद में 142 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए। मार्श और हेड के बीच हुए 250 रन की इस साझेदारी को केशव महाराज ने तोड़ा।
रन | खिलाड़ी | टीम | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|
201* | टी. हेड और एम. मार्श | ऑस्ट्रेलिया | मैके | 2025 |
200 | वी. सोलांकी और एम. ट्रेस्कोथिक | इंग्लैंड | द ओवल | 2003 |
193 | सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर | भारत | जोहांसबर्ग | 2001 |
193 | एस. चंदरपॉल और सी. गेल | वेस्टइंडीज | जोहांसबर्ग | 2004 |
सीरीज पहले ही गंवा चुकी है ऑस्ट्रेलिया 3 मैच की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया पहले ही गंवा चुकी है। हालांकि, एशिया कप से पहले वह आखिरी मुकाबला जीतकर जाना चाहेगी। अब तक हुए दोनों मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने धमाल किया था और आज ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने उन्हें ही अपना निशाना बनाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के अहम सदस्य हैं, जो बांका-बिहार से ताल्लुक रखते हैं। वह इस पेशे से 10 साल से ज...और देखें

India vs Pakistan Match Date, Asia Cup Live Streaming 2025: भारत-पाक के बीच रविवार को होगी भिड़ंत, भारत में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

Asia Cup 2025, BAN vs SL T20 Pitch Report: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

कौन जीतेगा एशिया कप, पूर्व सेलेक्टर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

PAK vs OMA: पाकिस्तान ने ओमान को रौंदकर की एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? बैटिंग कोच ने किया खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited