स्पोर्ट्स

Hockey Asia Cup 2025: दक्षिण कोरिया को रौंदकर भारत बना एशियाई चैंपियन, कटाया वर्ल्ड कप का टिकट

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

राजगीर: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए दो गोल दिलप्रीत सिंह ने और एक-एक गोल सुखजीत और भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को मैच में कोई मौका नहीं दिया। मैच के पहले ही मिनट में गोल करके धमाकेदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने मैच में लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी। फर्स्ट हाफ में भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने तीसरा गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली थी। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल करके भारत की बढ़त को 4-0 की कर दिया लेकिन इसके बाद सोन डियोन ने दक्षिण कोरिया के लिए एकलौता गोल करके स्कोर को 4-1 कर दिया।

कटाया वर्ल्ड कप का टिकट

खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट भी कटा लिया।। भारतीय टीम चौथी बार एशियन चैंपियन बनी है और आठ साल लंबे अंतराल के बाद ये खिताब अपने नाम किया है।

पहले ही मिनट में भारत ने दागा गोल

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले ही मिनट में गोल करके धमाकेदार शुरुआत की। मैच के शुरू होते ही 29वें सेकेंड में सुखजीत सिंह ने गोल जड़कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 8वें मिनट में भारतीय टीम को अपनी बढ़त को दोगुनी करने का मजुगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करने का मौका गंवा दिया। कोरिया के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद पहले क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने 1-0 की बढ़त के साथ पहले क्वार्टर का अंत किया।

दिलप्रीत ने किया भारतीय बढ़त को दोगुना

दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो गोल में तब्दील नहीं हो सका। लेकिन मैच के 28वें मिनट में दिलप्रीत ने संजय के दिए एंगुलर पास को गोल पोस्ट में भेजकर भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके अलावा दूसरे क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में मैच के फर्स्ट हाफ और दूसरे क्वार्टर का अंत भारतीय टीम की 2-0 से बढ़त के साथ हुआ।

4-1 के अंतर से किया ट्रॉफी पर कब्जा

तीसरे क्वार्टर में कोरियाई डिफेंस ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल नहीं करने दिया लेकिन तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत को 3-0 से आगे कर दिया। दिलप्रीत का यह मैच में दूसरा गोल था। इसी स्कोर के साथ तीसरे क्वार्टर का अंत हुआ। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने एक गोल करके भारत की बढ़त को 4-0 कर दिया लेकिन इसके बाद दक्षिण कोरिया के लिए सोन डियोन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर को 4-1 कर दिया और इसके साथ ही भारत ने मैच 4-1 से खिताबी जीत हासिल कर ली।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में बतौर डिप्टी हेड कार्यरत हैं। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से है और पिछले 15 साल से पत्र...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited