Hockey World Cup 2023, India vs England Live Score Streaming: भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप मैच का लाइव प्रसारण, कब, कहां और कैसे देखें

भारतीय हॉकी टीम(साभार Hockey India)
Hockey World Cup 2023, India vs England Hockey Live Score Streaming Online & Telecast Channel in India: एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में स्पेन के खिलाफ 2-0 के अंतर से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। भारतीय टीम जहां स्पेन को 2-0 से मात देकर इस मुकाबले में पहुंची है वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 के अंतर से अपने पहले मुकाबले में पटखनी दी थी।
यह मुकाबला पूल डी में पहले और दूसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच का है। इसी मुकाबले से सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रास्ता खुलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप के मुकाबले का लुत्फ आप कब और कहां उठा सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच कब खेला जाएगा? (India vs England FIH Hockey World Cup 2023 Match Date)
भारतीय हॉकी टीम और इंग्लिश हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आज (रविवार) खेला जाएगा।
भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा? (Hockey World Cup 2023
India vs England match Timing)इंग्लैंड और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला आज (15 जनवरी) शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड हॉकी विश्व कप मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा? (Where will India vs England Hockey World Cup 2023 match be played)मेजबान भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आज ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (Birsa Munda International Hockey Stadium) में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप मैच टीवी पर कहां देखें? (When and where to watch India vs England Hockey World Cup match on TV)भारतीय हॉकी टीम और स्पेन के बीच आज खेला जाने वाला हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आप शाम 7 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2 चैनल पर और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 सहित नेटवर्क के अन्य चैनलों अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकेंगे।
भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (When and where to watch IND vs ENG hockey World Cup 2023 match Live Streaming)भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज आप शाम 7 बजे से डिजनी+हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में बतौर डिप्टी हेड कार्यरत हैं। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से है और पिछले 15 साल से पत्र...और देखें

India vs Pakistan Match Date, Asia Cup Live Streaming 2025: भारत-पाक के बीच रविवार को होगी भिड़ंत, भारत में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

Asia Cup 2025, BAN vs SL T20 Pitch Report: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

कौन जीतेगा एशिया कप, पूर्व सेलेक्टर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

PAK vs OMA: पाकिस्तान ने ओमान को रौंदकर की एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? बैटिंग कोच ने किया खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited