Rani Rampal Retirement: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने किया संन्यास का ऐलान

रानी रामपाल रिटायरमेंट (फोटो- X)
Rani Rampal Retirement: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने अपने करियर का अंत करने का फैसला ले लिया है। उन्होंने गुरुवार को संन्यास का ऐलान किया है। इसी के साथ उनके 16 साल के बेहतरीन करियर का अंत हो गया है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और देश का नाम पूरी दुनिया मेें रोशन किया है।
रानी के पिता ठेला खींचने का काम करते थे और वह अपने करियर के दौरान हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर लोगों के लिए प्रेरणा बनीं।रानी की अगुआई में भारत ने 2021 में तोक्यो खेलों के दौरान ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
ये एक शानदार यात्रा रही- रानी
रानी ने प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा कि 'यह एक शानदार यात्रा रही है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेलूंगी। मैंने बचपन से बहुत गरीबी देखी है लेकिन मेरा ध्यान हमेशा कुछ करने पर था, देश का प्रतिनिधित्व करने पर।'इस 29 वर्षीय दिग्गज फॉरवर्ड ने 2008 में ओलंपिक क्वालीफायर में 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया। उन्होंने भारत के लिए 254 मैच में 205 गोल किए।उन्हें 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उसी वर्ष देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री उन्हें मिला।रानी को हाल ही में सब जूनियर महिला टीम का राष्ट्रीय कोच नियक्त किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

India vs Pakistan Match Date, Asia Cup Live Streaming 2025: भारत-पाक के बीच रविवार को होगी भिड़ंत, भारत में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

Asia Cup 2025, BAN vs SL T20 Pitch Report: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

कौन जीतेगा एशिया कप, पूर्व सेलेक्टर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

PAK vs OMA: पाकिस्तान ने ओमान को रौंदकर की एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? बैटिंग कोच ने किया खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited