स्पोर्ट्स

रिटायरमेंट के 3 साल बाद कोर्ट पर लौटेंगे दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर, इस टूर्नामेंट में लेंगे भाग

Roger Federer Return: 20 बार के ग्रेंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। उन्होंने 3 साल बाद टेनिस जगत में दोबारा वापसी का ऐलान किया है। फेडरर 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे शंघाई मास्टर्स इवेंट में भाग लेने वाले हैं। उन्हें देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
Roger Federer X

रोजर फेडरर (फोटो- ATPTOURX)

Roger Federer Return: टेनिस के महान खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर ने एक बार फिर रैकेट थामने का फैसला किया है। फेडरर ने रविवार को पुष्टि की कि वे 2025 शंघाई मास्टर्स में हिस्सा लेंगे। यह वापसी किसी साधारण मुकाबले के लिए नहीं, बल्कि “रोजर एंड फ्रेंड्स” सेलिब्रिटी डबल्स इवेंट के रूप में होगी जो 10 अक्टूबर को चीन के किज़ोंग स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। रोजर ने 3 साल पहले संन्यास का ऐलान किया था और इसके बाद से ये पहली बार है जब वे बड़े इवेंट में नजर आने वाले हैं।

सेलिब्रिटी डबल्स में दिखेगा टेनिस और मनोरंजन का संगम

'रोजर एंड फ्रेंड्स' इवेंट में दर्शकों को टेनिस और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में फेडरर के साथ मशहूर अभिनेता वू लेई, मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता डॉनी येन, और दो बार की ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन तथा पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 डबल्स खिलाड़ी झेंग जिए शामिल होंगी।

प्रमोशनल वीडियो में जताई खुशी

एक प्रमोशनल वीडियो में फेडरर ने कहा कि “हैलो, मैं रोजर हूं, और मैं शंघाई के किज़ोंग स्टेडियम में रोलेक्स शंघाई मास्टर्स के लिए वापसी कर बहुत खुश हूं।” उन्होंने आगे कहा, “शंघाई हमेशा से मेरे लिए खास रहा है, यहां के फैंस, यादगार पल और खेल के प्रति गहरा प्यार मुझे हमेशा खींच लाता है।”

2017 के बाद पहली बार शंघाई मास्टर्स में वापसी

फेडरर आखिरी बार 2017 में शंघाई मास्टर्स में खेले थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपना दूसरा सिंगल्स खिताब जीता था। इस बार भले ही यह एक प्रदर्शनी मैच होगा, लेकिन उनके प्रशंसकों के लिए यह उन्हें फिर से कोर्ट पर देखने का सुनहरा मौका होगा।

टेनिस दिग्गजों के साथ यादगार पल

हाल ही में फेडरर विम्बलडन के दौरान नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी नोवाक जोकोविच का मैच देखा। दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा, फ्रेंच ओपन में वे जोकोविच और एंडी मरे के साथ खड़े होकर राफेल नडाल को भावपूर्ण विदाई देने में भी शामिल हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited