यात्रा

सिर्फ 2 दिन में कंप्लीट होगा होगा ट्रिप, जानें क्या है गोल्डन ट्राएंगल टूर, इन शहरों में घूमने का मिलेगा मौका

Golden Triangle Tour Guide : भारत अपनी विविधताओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। जिसे देखने के लिए दुनिया भर के लोग रोजाना भारत पहुंचते हैं। आज हम आपको गोल्डन ट्राएंगल टूर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आप देश के 3 शानदार शहरों का ट्रिप लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
golden triangle tour

golden triangle tour

Golden Triangle Tour Guide : ट्रैवलिंग के लिए देश में कई तरह के टूर एंगल मौजूद हैं। जिसमें आप एक साथ देश के अलग-अलग स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। भारत की यात्रा का सबसे लोकप्रिय और ऐतिहासिक टूर सर्किट है गोल्डन ट्राएंगल। इसमें शामिल दिल्ली, आगरा और जयपुर देश के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहरों में से एक हैं। ये तीनों शहर न सिर्फ इतिहास और संस्कृति का अनूठा संगम हैं, बल्कि भारतीय पर्यटन की असली झलक भी दिखाते हैं। अगर आप भारत की धरोहर, शाही जीवनशैली और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखना चाहते हैं, तो गोल्डन ट्राएंगल टूर आपके लिए सबसे सही विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर प्लान...

टूर का पहला पड़ाव

देश की राजधानी और देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली इतिहास और आधुनिकता दोनों का शानदार मेल है। यहां आप लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूँ का मकबरा, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन जैसी ऐतिहासिक इमारतों को देख सकते हैं। यहां आप चांदनी चौक का स्ट्रीट फूड और कनॉट प्लेस की रौकन भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सिर्फ 2000 रुपये में मां को कराएं ज्योतिर्लिंग के दर्शन, आईआरसीटीसी के पास है रामेश्वरम मंदिर पैकेज

दूसरा पड़ाव

गोल्डन ट्रायंगल का दूसरा पड़ाव आगरा शहर में होगा। प्रेम की नगरी के नाम से प्रसिद्ध आगरा में आप प्रेम का प्रतीक ताजमहल देख सकते हैं। ताजमहल के अलावा आगरा में आप लाल किला और मीना बाजार देख सकते हैं। आगरा की गलियों में आप मुगल काल की शाही भव्यता को नजदीक से देख सकते हैं। जिसके बाद आप अपने तीसरे पड़ाव की ओर बढ़ सकते हैं।

तीसरा पड़ाव

इस टूर का तीसरा पड़ाव राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर रहेगा। जयपुर अपने भव्य हवेलियों, किलों और राजस्थानी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आप आमेर का किला, सिटी पैलेस, हवा महल जैसी इमारतों को देख सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां राजस्थान के देसी खाने का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हैं। गुलशन कुमार उत्तर प्रदेश के खुर्जा शहर से ताल्लुक रखते हैं। इन्हें हेल्थ, लाइफस्टाइल ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited