यात्रा

बिहार के 4 अनजाने लेकिन खास स्थान, शायद ही किसी ने हो देखा

Hidden Gems In Bihar: भीड़ से दूर, शांति, प्रकृति और इतिहास की तलाश में अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो बिहार की यात्रा आपके ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे बिहार में मौजूद कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में जहां लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर जाना चाहिए।
Hidden Gems In Bihar (photo credit canva)

Hidden Gems In Bihar (photo credit canva)

Underrated Places In Bihar: बिहार में स्थित बोधगया, नालंदा, या पटना जैसे प्रसिद्ध स्थानों के बारे में तो ज्यादातर पर्यटक जानते हैं लेकिन, बिहार में कई ऐसी जगहें हैं जो कम चर्चित हैं। आज हम आपको बिहार में मौजूद 4 ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो प्राकृतिक सुंदरता और विरासत से भरपूर हैं।

Within 100 Kms: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस

ककोलत झरना: अब भी कई पर्यटकों को इस जगह का पता नहीं है। नवादा जिला, बिहार-झारखंड बॉर्डर के पास स्थित ककोलत झरना घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित एक सुंदर जलप्रपात है जो एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। परिवार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। 150 फीट की ऊंचाई से गिरता जल, नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

रोहतासगढ़ किला: भारत के सबसे विशाल किलों में से एक रोहतासगढ़ किला 7वीं शताब्दी में बना अद्भुत किला है। पहाड़ों पर बसा यह किला रहस्यमयी गलियारों और घने जंगलों से भरा हुआ है जहां पहुंचने के लिए तकरीबन 1500 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है। एडवेंचर और इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

राजगीर हॉट स्प्रिंग्स: राजगीर, नालंदा जिले में स्थित राजगीर हॉट स्प्रिंग्स की यात्रा आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। पहाड़ियों के बीच स्थित प्राचीन गरम पानी का कुंड धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां स्नान करना एक अलौकिक अनुभव है जिसके लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

विक्रमशिला महाविहार: भागलपुर जिले में स्थित विक्रमशिला महाविहार इतिहास और बौद्ध संस्कृति के जानकारों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। नालंदा की तरह यह भी एक प्राचीन बौद्ध शिक्षा केंद्र था जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। स्तूप, मूर्तियां और अध्ययन कक्ष इस जगह की पहचान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से ताल्लुक रखते हैं। प्रभात को ट्रैवल, ला...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited