बिजनेस

एक साल में 1 लाख को बना दिया 1,31,31,818 रुपए, क्या है इस स्टॉक में ऐसा खास?

शेयर बाजार में जो स्टॉक कुछ महीने पहले मामूली सा नजर आ रहा था उसी ने अब निवेशकों को मालामाल कर दिया है। जिसने भी इस स्टॉक में एक साल पहले 1 लाख रुपए भी अगर निवेश किए होंगे तो वो आज करोड़ों का मालिक बन गया होगा। आइए जानते हैं कौन सा है ये स्टॉक?
RRP Semiconductor

RRP Semiconductor (Pic Credit: iStock)

RRP Semiconductor: शेयर बाजार में कब कौन सा स्टॉक धमाल कर दे, कहा नहीं जा सकता। कुछ महीने पहले तक गुमनाम सा दिखने वाला RRP Semiconductor अब एक सुपरस्टार बन गया है। यह शेयर सिर्फ 1 साल में ₹22 से बढ़कर ₹2889 तक पहुंच गया है। यानी इसने 12,963% का रिटर्न दिया है।

अगर किसी ने इस शेयर में सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते, तो अब वह रकम ₹1.3 करोड़ से ज्यादा हो गई होती। ₹10,000 लगाने वाले को भी आज ₹13 लाख मिल रहे होते। यही वजह है कि इस शेयर की हर जगह चर्चा हो रही है।

शेयर ने कैसे रफ्तार पकड़ी?

24 जुलाई 2024 को इसका दाम ₹22.12 था, और ठीक 1 साल बाद 24 जुलाई 2025 को ये ₹2889.60 तक पहुंच गया। इसी दिन इसने 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। सिर्फ साल 2025 में ही शेयर 1457% तक चढ़ चुका है। वहीं पिछले 6 महीनों में यह 1015% और तीन महीनों में 255% का रिटर्न दे चुका है।

30 दिन में 55% की छलांग

बीते एक महीने में भी इस शेयर ने जोरदार उछाल मारी है। 30 दिन पहले इसका दाम ₹1869 था, जो अब बढ़कर ₹2889 हो चुका है। यही नहीं, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन्स में ही इसमें 8% की तेजी आ चुकी है।

कंपनी का मार्केट कैप

अब इस कंपनी का मार्केट कैप ₹3900 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। जब इसका दाम ₹15 था, तब इसका मार्केट कैप बहुत कम था। अब यह मिडकैप कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने के करीब है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रिचा त्रिपाठी author

लखनऊ शहर से आने वाली रिचा त्रिपाठी ने नोएडा में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर कॉपी एडीटर हैं। रिचा 7 साल से मीडि...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited