क्राइम

ग्वालियर- युवक ने युवती को सरेआम गोली मारी, लाइव वी़डियो वायरल, युवक को काबू करने के लिए पुलिस को दागनी पडी आंसू गैस

घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक देसी कट्टे से युवती पर गोली चलाता नजर आ रहा है।
ग्वालियर

ग्वालियर

ग्वालियर में नगर निगम मुख्यालय के पास एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली। युवक ने युवति के ऊपर कट्टे से एक के बाद एक 4-5 फायर कर दिए। युवती को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी युवक ने युवती के चेहरे पर सभी गोलियां मारी। मौके पर पुलिस का भी सनकी युवक से आमना सामना हो गया। आरोपी युवक हाथ में कट्टा लेकर पुलिस को भी धमकाने की कोशिश करने लगा।

करीब आधे घंटे से ज्यादा धमकाने के बाद पुलिस ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए आंसू गैस के गोले दाग दिए। पुलिस ने सनकी युवक को काबू में करके उसकी सारी हेकड़ी निकाली। इस दौरान जमकर युवक की पिटाई भी हुई। पुलिस को शुरुआती जांच के दौरान आरोपी युवक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान अरविंद ठाकुर के रूप में हुई है। वह ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और जिस युवती को उसने गोली मारी है, वह आरोपी युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। बाकी जानकारी पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल देसी कट्टे के साथ युवक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर अवस्था में युवती नंदिनी परिहार को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया , जहां काफी कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवती ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ दिन पहले ही SP की जनसुनवाई में मृतक युवती नंदिनी परिहार ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी कि उसे जान का खतरा है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है और युवती की भी पहले शादी हो चुकी है, यह दोनों लिव इन में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस और बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद मृतक युवती को मारने के बाद खुद भी खुदकुशी करना चाहता था लेकिन उसका फायर नहीं हो पाया। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने जानकारी दी कि युवक और युवती साथ में चल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक युवक ने कट्टे से युवती पर फायर कर दिया। नंदिनी परिहार नाम की युवती और अरविंद ठाकुर साथ में रहते थे लेकिन ऑन रिकॉर्ड इसकी कोई जानकारी नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि कितनी गोलियां चली है। वक्त रहते युवक को पुलिस ने कस्टडी में लिया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो कोर्ट से आ रहा था तभी उसने देखा कि एक साइको व्यक्ति लड़के ने लड़की को गोली मारी।

पुलिस ने भी युवक ने बडी मुश्किल से काबू में किया। उसके हाथ में गन थी इसलिए कोई भी उसे काबू नहीं कर पा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना विश्वविद्यालय इलाके का मामला है। दोनों का पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बदमाश किस्म का व्यक्ति है, आरोपी और पुलिस ने एक दूसरे पर हमला नहीं किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्राइम (Crime News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मकरंद काले author

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist ह...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited