Bihar Board 10th Result 2024 Topper List: शिवांकर कुमार ने बिहार बोर्ड 10वीं में किया टॉप, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Bihar Board 10th Topper List 2024
BSEB Bihar Board 10th Result 2024 Topper List at bsebmatric.org, results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं मैट्रिक रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया है। मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (Bihar Board 10th Toppers 2024) भी जारी की गई है।
Bihar Board 10th Toppers 2024: ये रहे बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 16,64,252 में से 13,79,842 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। जिसमें, छात्रों की संख्या 6,80,293 और छात्राओं की संख्या 6,99,549 है। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं में पूर्णिया के शिवांकर ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से कुल 489 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, समस्तीपुर के आदर्श कुमार 488 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, आदित्य कुमार, सुमन कुमार, पलक कुमारी और साजिया परवीन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
BSEB Bihar Board 10th Result 2024 Direct Link
BSEB Bihar Board 10th Topper List 2024
Bihar Board 10th Toppers 2024 | Bihar Board 10th Topper Marks 2024 | Rank |
शिवांकर कुमार | 489 | 1 |
आदर्श कुमार | 488 | 2 |
आदित्य कुमार | 486 | 3 |
सुमन कुमार | 486 | 3 |
पलक कुमारी | 486 | 3 |
साजिया परवीन | 486 | 3 |
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, सेकेंड टॉपर्स को 75 हजार रुपये और थर्ड टॉपर को 50 हजार रुपये दिये जाते हैं। साथ ही टॉपर्स लिस्ट में शामिल सभी स्टूडेंट्स को एक-एक लैपटॉप, किंडल और ई बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।
BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट भी 23 मार्च दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया था। इस साल 12वीं आर्ट्स में तुषार कुमार ने बाजी मारी है। वहीं, कॉमर्स में प्रिया कुमारी और साइंस में मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव...और देखें

DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग आज, ABVP और NSUI में कांटे की टक्कर, जानें कौन कौन मैदान में

Dehradun School Closed: देहरादून में भारी बारिश की आशंका, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Delhi University में एडमिशन का अब भी है मौका, 9 हजार से भी ज्यादा सीटें हैं खाली

SSC MTS Admit Card 2025: कब जारी होगा एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

SSC CHSL Exam Date 2025: क्या CHSL परीक्षा 2025 स्थगित हो गई? परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited