एजुकेशन

School Time Change: भीषण गर्मी के बाद बारिश... स्कूलों के समय में फिर हुआ बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Himachal Pradesh School Time Change Notice: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में फिर से स्कूल टाइम में बदलाव कर दिया गया है। अगर आप भी इस राज्य से हैं, तो आपको इस बारे में जरूर से पढ़ना चाहिए। जानें क्या हो गई यहां के स्कूल की टाइमिंग, और क्यों किया गया बदलाव
Himachal Pradesh Hamirpur District School Time Change Notice

हिमाचल प्रदेश के Hamirpur जिले में स्कूलों का पलटा समय

Himachal Pradesh School Time Change Notice: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भीषण गर्मी के बाद बारिश के कारण स्कूलों का समय पहले जैसा कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 3 बजे समाप्त होंगी। गुरुवार 26 जून को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव शुक्रवार यानी आज से प्रभावी होंगे। अगर आप भी इस राज्य से हैं, तो आपको इस बारे में जरूर से पढ़ना चाहिए।

दोबारा क्यों बदली गई स्कूल की टाइमिंग

शीर्ष राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल हेडलाइंस कुछ दिन पहले, छात्रों और शिक्षकों को दिन में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत देने के लिए स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बदला गया था।

ताजा खबर

अधिकारियों ने कहा कि मानसून के आगमन के साथ तापमान में गिरावट आई है। अतिरिक्त जिला आयुक्त अभिषेक कुमार गर्ग के अनुसार, यह निर्णय वर्तमान मौसम की स्थिति और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि उप निदेशकों के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को सूचना भेज दी गई है, ताकि 27 जून से समय परिवर्तन लागू किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नीलाक्ष सिंह author

लखनऊ के रहने वाले नीलाक्ष सिंह बतौर चीफ कॉपी एडिटर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से 2021 से जुड़े हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन पूरा ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited