IB ACIO Admit Card 2025 Released: जारी हुआ आईबी एसीआईओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, mha.gov.in पर करें डाउनलोड

IB ACIO Admit Card 2025 Released
IB ACIO Admit Card 2025 Released: आईबी एसीआईओ ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IB ACIO Admit Card 2025) खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (IB ACIO Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IB ACIO Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 की भर्ती परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3717 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 1537 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 442, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 946 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 566 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 226 पद आरक्षित हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IB ACIO Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IB ACIO Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IB ACIO Exam Pattern: यहां देखें परीक्षा पैटर्न
आईबी एसीआईओ ग्रेड 2 के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन टियर 1, टियर 2 और इंटरव्यू के जरिए होगा। टियर 1 की परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडी से सवाल पूछे जाएंगे। यहां 100 मार्क्स के 100 सवाल होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट तक का समय दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 LIVE: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे डाउनलोड

Engineers Day 2025: कौन थे सर एम. विश्वेश्वरैया, ब्रिटिशर्स भी थे जिनके मुरीद, देशभक्ति की मिसाल रही है पूरी जिंदगी

Engineers Day 2025: इंजीनियर्स डे 2025 की थीम क्या है? भारत के महान इंजीनियरों पर आधारित सामान्य ज्ञान के 10 सवाल

ब्लूमून 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी के फ्रेशर्स गाला में म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से मचा धमाल

हिंदी को बुकर की विजय श्री दिलाने वाली गीतांजलि श्री, जिनकी बदौलत लंदन में चमकी भारतीयों के माथे की “बिंदी”
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited