Jharkhand School Timing Change: झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया

झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया
Jharkhand School Timing Changed: अधिकारी ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा। जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी। स्कूलों के लिए नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा। (Jharkhand School Timings) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, (Jharkhand School Timing Notice) "राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों और सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और नौवीं कक्षा से बारहवीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह सात बजे से दोपहर तक संचालित होंगी।"
झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। (School News) मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 12 जिलों - सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया।
40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है तापमान
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। (Education News) बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में 42.6 और चाईबासा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
झारखंड रांची का तापमान
राज्य की राजधानी रांची में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Jharkhand School News) आनंद ने कहा कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है तथा 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
(भाषा इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
लखनऊ के रहने वाले नीलाक्ष सिंह बतौर चीफ कॉपी एडिटर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से 2021 से जुड़े हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन पूरा ...और देखें

SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 LIVE: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे डाउनलोड

Engineers Day 2025: कौन थे सर एम. विश्वेश्वरैया, ब्रिटिशर्स भी थे जिनके मुरीद, देशभक्ति की मिसाल रही है पूरी जिंदगी

Engineers Day 2025: इंजीनियर्स डे 2025 की थीम क्या है? भारत के महान इंजीनियरों पर आधारित सामान्य ज्ञान के 10 सवाल

ब्लूमून 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी के फ्रेशर्स गाला में म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से मचा धमाल

हिंदी को बुकर की विजय श्री दिलाने वाली गीतांजलि श्री, जिनकी बदौलत लंदन में चमकी भारतीयों के माथे की “बिंदी”
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited