RRB Technician Grade 1 Result 2025: जारी हुए आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा के परिणाम, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें चेक

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 परिणाम 2025 जारी
RRB Technician Grade 1 Result 2025 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यह परिणाम पाडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इच्छुक उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से RRB Technician Grade 1 Result 2025 Download कर सकते हैं।
RRB Technician Grade 1 Result Date 2025
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट 2025 को आज 12 मार्च को जारी किया गया है। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 19 और 20 दिसंबर 2024 को किया गया था, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।
RRB Technician Grade 1 Result 2025 Website
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट 2025 को rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से RRB Technician Grade 1 Result 2025 Online Check कर सकते हैं।
RRB Technician Grade 1 Result 2025
यह भर्ती प्रक्रिया भारतीय रेलवे में 14,298 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician Grade 1 Result 2025 Download करने का तरीका जानें
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- RRB Technician Grade 1 Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- RRB Technician Grade 1 Result 2025 Pdf डाउनलोड करें।
आप RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट और कट-ऑफ अंक जांच सकते हैं। अब उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) के लिए बुलाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
लखनऊ के रहने वाले नीलाक्ष सिंह बतौर चीफ कॉपी एडिटर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से 2021 से जुड़े हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन पूरा ...और देखें

SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 LIVE: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे डाउनलोड

Engineers Day 2025: कौन थे सर एम. विश्वेश्वरैया, ब्रिटिशर्स भी थे जिनके मुरीद, देशभक्ति की मिसाल रही है पूरी जिंदगी

Engineers Day 2025: इंजीनियर्स डे 2025 की थीम क्या है? भारत के महान इंजीनियरों पर आधारित सामान्य ज्ञान के 10 सवाल

ब्लूमून 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी के फ्रेशर्स गाला में म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से मचा धमाल

हिंदी को बुकर की विजय श्री दिलाने वाली गीतांजलि श्री, जिनकी बदौलत लंदन में चमकी भारतीयों के माथे की “बिंदी”
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited