एजुकेशन

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून एग्जाम का रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकेंगे।
UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन का रिजल्ट (UGC NET June Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (UGC NET Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download UGC NET Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जल्द जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ मार्क्स

NTA UGC NET Result 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited