Kannappa Movie Review: अक्षय कुमार ने शिव बनकर चलाया जादू, क्लाइमैक्स सुन फीकी लगेगी बॉलीवुड के फिल्मों की कहानी
Kannappa Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर काजोल की फिल्म मां से हो रही है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एक बार ये रिव्यू पढ़ लीजिए।

Kannappa Movie Review
Kannappa Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा आज रिलीज यानी 27 जून को रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काजोल की फिल्म मां से टक्कर हो रही है। इस फिल्म की कहानी आदिवासी लड़के थिनाडू पर आधारित है, जो एक नास्तिक के रूप में बड़ा होता है। वह अपने गांव की एक लड़की (प्रीति मुखुंधन) से प्यार करता है और उससे शादी कर लेता है। थिन्नाडू एक नास्तिक से भगवान शिव का समर्पित भक्त बन जाता है। इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी ज्यादा तगड़ी है। इस फिल्म विष्णु मांचू, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल हैं।
क्लाइमेक्स में वीएफएक्स काफी अच्छा है और कहानी को अच्छी तरह से पूरा करता है। क्लाइमेक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला, भावनाओं से भरपूर और बहुत असरदार है। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें एक योद्धा अपने लोगों और कबीले के लिए लड़ता है, लेकिन भगवान में विश्वास नहीं करता। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है। इस फिल्म को शिव भक्त को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म तीन घंटे की है लंबी है। इस फिल्म को देखते समय आपको कमाल का एक्सपीरिंयस होगा।
कैसी है एक्टिंग
इस फिल्म में विष्णु मंचू ने कनप्पा का रोल प्ले किया है। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विष्णु मंचू ने एक्शन के साथ-साथ इमोशनल सीन्स भी कमाल का प्ले किया है। वही अक्षय कुमार ने भगवान शिव का रोल निभाया है। इस फिल्म में मोहन लाल काफी कम समय के लिए स्क्रीन में नजर आए हैं। एक्टर ने काफी छोटा सा रोल निभाया है। इस फिल्म में प्रभास ने काफी दमदार रोल किया है। वही मोहन बाबू ने भी कामाल की एक्टिंग की है। प्रीति मुकुंदन के रोल भी फैंस को भा रहा है।
कैसा है फिल्म का डायरेक्शन
कुल मिलाकर ये फिल्म एक बार देखी जानी चाहिए। विष्णु मंचू ने इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है। जो कि बेहतरीन है। वही मुकेश कुमार सिंह इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मूवी रिव्यू (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आर्टिकल की समाप्ति
संबंधित खबरें





Bigg Boss 19 Latest Promo: नीलम गिरी के ठुमकों पर फिदा हुए घरवाले, जीशान कादरी ने शायरी करते हुए तान्या मित्तल को मारा नाता

'No Entry 2' से बाहर हुए दिलजीत दोसांझ, बोनी कपूर ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हम दोनों अब कभी...'

'Param Sundari' Box Office collection Day 5: सिद्धार्थ-जान्हवी की चमकी किस्मत, 5 दिनों में कमाए इतने करोड़

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में मृदुल तिवारी ने कुनिका सदानंद की उड़ाई धज्जियां, कर दिया खेल

Love and War: मुसीबत में फंसे संजय लीला भंसाली, राजस्थान में लाइन प्रोड्यूसर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited