Madhuri Dixit DIY Hair Oil: 58 की माधुरी के बाल देख हो जाएंगे फिदा, काली-घनी जुल्फों के लिए ये देसी तेल लगाती हैं एक्ट्रेस

माधुरी दीक्षित हेयरकेयर सीक्रेट ऑयल
Madhuri Dixit DIY Hair Oil (माधुरी दीक्षित हेयर ऑयल): माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती का वाकई कोई मुकाबला नहीं है। 58 की उम्र में भी माधुरी की बेदाग-निखरी त्वचा तो काले-घने बाल फैंस का दिल जीत लेते हैं। माधुरी के बालों की चर्चा जवानी के दिनों से ही काफी रही है, सिल्की, बाउंसी और हेल्दी बालों के लिए एक्ट्रेस कोई महंगा सीरम-शैम्पू नहीं बल्कि घर का तेल यूज करती हैं। माधुरी ने बताया था कि, वे सालों से ही घर का बना देसी, हेल्दी, रामबाण हेयर ऑयल बालों में लगाती हैं। जिससे बाल काले, घने तो लंबे होते हैं -
How To Make DIY Hair Oil
सामग्री
आधा कप नारियल तेल
15-20 कड़ी पत्ता
एक चम्मच मेथी के दाने
एक छोटा कटा प्याज
कैसे बनाएं तेल
बस इन चार चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही कम समय में हेयर फॉल की छुट्टी करने वाला देसी तेल बना लेंगे। जिसके किसी प्रकार के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं, और ये बालों को हमेशा हेल्दी और हैप्पी रखेगा - ये तेल बनाने के लिए आपको एक पैन में ये चारों चीजों को मिलाकर अच्छे से उबाल लेना है। और एक बार जब सारी चीजें अच्छे से उबल जाए, फिर आपको इसे हल्का ठंडा करके छान लेना है। और आप इसे करीब करीब 2-3 दिनों के लिए स्प्रे वाली बॉटम में स्टोर करके रख सकते हैं।
इस तेल को आप जब भी नहाने जाएं या बाल धोने जाएं उसके पहले लगा सकते हैं। वहीं अगर हेयर फॉल की ज्यादा समस्या है, तो ये तेल रात भर लगाकर भी रखेंगे तो फायदा ही होगा। जरूर ही आपको भी माधुरी का ये देसी रामबाण तेल बनाने वाला नुस्खा फॉलों करना ही चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अवनी बागरोला टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। अवनी मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से ताल्लुक रखती हैं। इन्हें लाइफस्टाइल, ट्रेवल, हेल्थ...और देखें

दरबार से दरगाह तक, हिंदी की पहली आवाज बना वह मुसलमान, खुद को कहता था हिंद का तोता

Jitiya 2025 Noni Ka Saag Recipe: जितिया व्रत में खास रूप से बनता है नोनी का साग, यहां देखें साग की रेसिपी और खाने का महत्व

सफेद बाल भी हो जाएंगे काले, बस अपनी डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

Parenting: सात साल तक के बच्चों के लिए 7 जरूरी पेरेंटिंग टिप्स, नोट कर लें पेरेंट्स, बन जाएगा बच्चे का फ्यूचर

Hindi Diwas 2025: 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है..', पढ़ें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 5 प्रमुख कविताएं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited