दिया मिर्जा ने खरीदी 1.39 करोड़ की BMW इलेक्ट्रिक कार, 4.6 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पर्यावरण कार्यकर्ता दिया मिर्जा ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक नई लक्जरी इलेक्ट्रिक SUV BMW iX जोड़ी है। BMW ने इंस्टाग्राम पर इसकी डिलीवरी लेते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। यह कार काफी लग्जरी है और पावर के मामले में भी काफी शानदार है। यह कार मात्र 4.6 सेकंड में ही 100 Kmph की स्पीड पकड़ सकती है। और इसकी रेंज 635 km तक की है।

चलिए जानते हैं इस कार की खासियत और कीमत के बारे में...

कार की कीमत
BMW iX की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.39 करोड़ है। यह गाड़ी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आती है और फीचर्स के लिहाज से काफी एडवांस मानी जाती है।

दिया मिर्ज़ा के पास कितनी कारें हैं?
दिया मिर्जा पर्यावरण के प्रति सजग रहने वाली अभिनेत्री हैं, और उनकी कार कलेक्शन में पहले से ही कुछ ईको-फ्रेंडली और प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं। BMW iX उनकी लेटेस्ट और सबसे लग्जरी EV में से एक है, जो उनके UNEP एम्बेसडर स्टेटस को सूट करती है।

कार की खासियत
SUV BMW iX xDrive50 में हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले (12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर + 14.9 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन) के साथ इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलता है। इसमें मल्टी-फंक्शनल मेमोरी और मसाज सीट्स जैसे फीचर्स हैं।

4.6 सेकंड में 100 Kmph की रफ्तार
पावर की बात करें तो कार में 111.5 kWh बैटरी, 635 km WLTP रेंज के साथ AWD सिस्टम के साथ 523 hp और 765 Nm टॉर्क मिलता है। यह कार सिर्फ 4.6 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

चार्जिंग ऑप्शन्स और टाइम
बीएमडब्ल्यू की यह लेटेस्ट कार 195 kW DC चार्जर से 10%-80% चार्जिंग में लगभग 35 मिनट लगाती है। वहीं 50 kW DC चार्जर से इसे 97 मिनट, 22 kW AC चार्जर से 5.5 घंटे और 11 kW AC चार्जर से 11 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें

अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन

iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई

'इंडिया ब्लॉक के त्रिदेव'! राहुल गांधी, अखिलेश, तेजस्वी 'कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु और महेश'; रायबरेली में लगे अनोखे पोस्टर्स

UPI-UPU एकीकरण की शुरुआत, सीमा पार से पैसा भेजना होगा आसान

'बाबू बोलने पर पानीपूरी फ्री', गोलगप्पे वाले का ऑफर देख चौंधिया गई पब्लिक, लोग बोले- किसी ने I Love You बोल दिया तो पूरा स्टॉल ही दे देगा

iPhone 17 Pro Max, iPhone Air और iPhone 17 में क्या है अंतर, खरीदने से पहले जानना जरूरी

UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited