5 September ka itihas: शिक्षक दिवस के अलावा और किन बातों के लिए याद किया जाता है 5 सितंबर

5 September ki History: भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है। पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया था। देश-दुनिया के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

मीर कासिम को ब्रिटिश फौजों से मिली हार
01 / 07
Image Credit : Canva

मीर कासिम को ब्रिटिश फौजों से मिली हार​

​1698 : इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई। 1763 : मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी।​

शिक्षक दिवस की शुरुआत
02 / 07
Image Credit : Canva

शिक्षक दिवस की शुरुआत​

​1888 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। वर्ष 1962 में इस दिन को भारत में ‘शिक्षक दिवस’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया।​1914 : ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता।​

नीरजा भनोट का निधन
03 / 07
Image Credit : Canva

नीरजा भनोट का निधन​

​1986 : आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के यात्रियों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी।​1991 : नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।​

5 सितंबर का इतिहास
04 / 07
Image Credit : Canva

5 सितंबर का इतिहास​

​2002 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे। 2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।​

एटीएम के जरिए चेक निर्गम की सुविधा
05 / 07
Image Credit : Canva

एटीएम के जरिए चेक निर्गम की सुविधा​

​2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।​

चीन के सिचुआन में भूकंप
06 / 07
Image Credit : Canva

चीन के सिचुआन में भूकंप​

​2021 : उत्तरी इराक में आईएस के हमले में 13 पुलिसकर्मी मारे गए। 2022 : चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 93 लोगों की मौत हुई और 25 लोग लापता हुए।​

अमेरिका में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी
07 / 07
Image Credit : Canva

अमेरिका में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी​

​2023 : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों के साथ झड़प में 50 से अधिक सुरक्षाबलों की मौत। 2024 : अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, चार लोगों की मौत। (भाषा इनपुट के साथ)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited