सिर्फ गांठ ही नहीं है Breast Cancer का इशारा, जानें स्तन में कैंसर के कुछ और संकेत

Symptoms Of Breast Cancer : ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के बीच आज तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है। इसके इलाज के लिए आपको इसकी पहचान समय रहते करनी जरूरी है। आज हम आपको स्तन कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण बताने जा रहे हैं।

स्तन कैंसर के संकेत
01 / 07
Image Credit : Canva

​स्तन कैंसर के संकेत​

महिलाओं के बीच तेजी से बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को ज्यादातर लोग केवल गांठ से जोड़कर देखते हैं। लेकिन आज हम आपको बता दें कि स्तन में गांठ के अलावा भी इसके कुछ और भी संकेत हो सकते हैं। जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

स्तन के आकार में बदलाव
02 / 07
Image Credit : Canva

​स्तन के आकार में बदलाव​

अगर अचानक आपके स्तनों का आकार अचानक से बदला हुआ दिखे तो ये ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि दोनों स्तनों का साइज अलग होना सामान्य है।

निप्पल से असामान्य स्त्राव
03 / 07
Image Credit : Canva

​निप्पल से असामान्य स्त्राव​

यदि आपके निप्पल से दूध के अलावा खून, पानी या पीले रंग का कोई पदार्थ रहा है, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

स्तन की त्वचा पर बदलाव
04 / 07
Image Credit : Canva

​स्तन की त्वचा पर बदलाव​

स्तनों की त्वचा पर लालिमा, मोटापा, खिंचाव या संतरे के छिलके जैसी बनावट भी स्तन कैंसर का संकेत हो सकता है।

निप्पल का अंदर धंसना
05 / 07
Image Credit : Canva

​निप्पल का अंदर धंसना​

कई महिलाओं के निप्पल अचानक अंदर की ओर धंस जाते हैं या उसकी स्थिति बदल जाती है। यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है।

स्तनों के आसपास लगातार दर्द
06 / 07
Image Credit : Canva

​स्तनों के आसपास लगातार दर्द​

स्तनों या इसके आसपास के हिस्से में लगातार दर्द या सूजन महसूस हो, तो इसे ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती संकेत माना जा सकता है।

लिम्फ नोड्स में सूजन
07 / 07
Image Credit : Canva

​लिम्फ नोड्स में सूजन​

बगल (अंडरआर्म्स) या कॉलरबोन के पास लिम्फ नोड्स (ग्रंथियां) में सूजन या गांठ महसूस होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited