पति मुकेश का हाथ पकड़ बप्पा के दर्शन करने पहुंची नीता अंबानी, भगवा रंग के सूट में लगीं इतनी सुंदर, बहन-ननद को सादगी से दी टक्कर

नीता अंबानी हाल ही में पति मुकेश संग लाल बाग चा राजा के गणपति जी के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन के लिए नीता जी न बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाला सूट पहना था। नारंगी रंग के सूट में उनकी सादगी देखने लायक थी। देखें नीता अंबानी के लेटेस्ट सूट कुर्ती लुक की डिटेल्स -

लाल बाग चा राजा के दर्शन
01 / 07

लाल बाग चा राजा के दर्शन

नीता और मुकेश अंबानी हाल ही में लाल बाग चा राजा के गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के लिए नीता अंबानी ने बहुत ही सुंदर सा नारंगी रंग का सूट सेट पहना था। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। देखें इस लुक की क्या खासियत थी - (Photo Credit - Varinder Chawla)

सुंदर सूट डिजाइन
02 / 07

सुंदर सूट डिजाइन

दर्शन के लिए नीता जी ने बहुत ही सुंदर और ट्रेडिशनल लुक वाला भगवा रंग का अनारकली कुर्ता और प्लाजो पैंट्स पहनी थी। ​(Photo Credit - Varinder Chawla)​

दुपट्टा लगा यूनिक
03 / 07

दुपट्टा लगा यूनिक

प्लेन डिजाइन वाले सूट के साथ नीता अंबानी ने बांधनी प्रिंट वाला दुपट्टा कैरी किया था। जिसकी चमकीली बॉर्डर तो ग्रीन कलर का कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन बहुत ही यूनिक और सुंदर लग रहा था। ​(Photo Credit - Varinder Chawla)​

हार के साथ पहना
04 / 07

हार के साथ पहना

सूट के साथ नीता जी ने कंट्रास्ट ग्रीन कलर का मोतियों वाला नेकलेस पहना था। ​(Photo Credit - Varinder Chawla)​

पति का हाथ थामा
05 / 07

पति का हाथ थामा

वायरल हुई फोटोज में नीता जी पति का हाथ थामे चलती हुई नजर आ रही हैं। बिंदी, चूड़ियों के साथ मिसेज अंबानी का ट्रेडिशनल लुक दिल छू लेने वाला है। ​(Photo Credit - Varinder Chawla)​

खूबसूरत दुपट्टा
06 / 07

खूबसूरत दुपट्टा

बैक साइड से उन्होने दुपट्टा कैरी किया था। दुपट्टे पर खास बांधनी काम किया हुआ था। जिसकी ट्रेडिशनल डिजाइन काफी लोगों को पसंद आ रही है। ​(Photo Credit - Varinder Chawla)​

मां-बहन थीं साथ
07 / 07

मां-बहन थीं साथ

नीता अंबानी के साथ उनकी ननद, बहन और मां भी दर्शन करने पहुंची थी। गुलाबी रंग के कपड़ों में तीनों का लुक भी बहुत सुंदर लग रहा था। ​(Photo Credit - Varinder Chawla)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited