भगवान कृष्ण को कौन सा फूल पसंद है, जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल को अर्पित करें उनके प्रिय फूल

​जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाना है। जन्माष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन लोग भगवान को उनका प्रिय माखन का भोग लगाते हैं। इसके साथ ही भगवान कृष्ण को फूल भी अर्पित करते हैं। भगवान कृष्ण की पूजा के दौरान फूलों का बहुत महत्व होता है। बिना फूलों के पूजा अधूरी मानी जाती है। भगवान कृष्ण को उनके पसंदीदा फूल अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ऐसे में यहां जान लें भगवान कृष्ण को कौन सा फूल पसंद है। (Image: istock)​

भगवान कृष्ण को प्रिय है ये फूल
01 / 07

​भगवान कृष्ण को प्रिय है ये फूल ​

​भगवान कृष्ण को फूल चढ़ाते समय कुछ फूलों को बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष फूल उन्हें बेहद प्रिय हैं, जिन्हें अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यहां जान लें इस जन्माष्टमी भगवान कृष्ण को कौन सा फूल चढ़ाएं। (Image: istock)​

कमल
02 / 07

​कमल ​

​कमल का फूल भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। यह शुद्धता, दिव्यता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अक्सर उन्हें कमल पर विराजमान या हाथ में कमल लिए हुए दिखाया जाता है। (Image: istock)​

तुलसी
03 / 07

​तुलसी ​

तुलसी का पौधा और उसके पत्ते भगवान कृष्ण को सबसे अधिक प्रिय हैं। तुलसी के बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि तुलसी उन्हें भोग और माला दोनों रूप में बहुत पसंद है। (Image: istock)

वैजयंती
04 / 07

​वैजयंती​

​वैजयंती के फूलों की माला भगवान कृष्ण हमेशा धारण करते थे, इसीलिए यह फूल उन्हें विशेष रूप से प्रिय है। इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। (Image: istock)​

कदम्ब
05 / 07

​कदम्ब​

कदम्ब का पेड़ और उसके फूल भगवान कृष्ण के बचपन से जुड़े हुए हैं। वे अक्सर इसकी छांव में खेलते थे। इसलिए यह फूल उन्हें बहुत प्रिय है। (Image: istock)

पारिजात
06 / 07

​पारिजात ​

​यह फूल दिव्य माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण इसे स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए थे। इसके सफेद फूल बहुत सुगंधित होते हैं और ये रात में खिलते हैं। (Image: istock)​

कृष्ण कमल
07 / 07

​कृष्ण कमल ​

इस फूल का नाम ही भगवान कृष्ण के नाम पर है। इसकी बनावट में कृष्ण, राधा, और पांडवों का प्रतीकात्मक रूप देखा जाता है, इसलिए इसे उन्हें चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। (Image: istock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited