'ये है भारत का दिल', सचिन तेंदुलकर ने बताया नाम, बेटी और बहू सानिया को घुमाया

Sachin Tendulkar Maheshwar Trip: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और होने वाली बहु सानिया के साथ महेश्वर का दौरा किया था। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो महेश्वर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

सचिन को है घूमना पसंद
01 / 07
Image Credit : Instagram

​सचिन को है घूमना पसंद​

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। सचिन घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और आए दिन कोई ना कोई नई और यूनीक जगह की तस्वीर शेयर करते हैं फैंस को ट्रैवल गोल देते हैं।

महेश्वर की यात्रा
02 / 07
Image Credit : Instagram

​महेश्वर की यात्रा​

हाल ही में सचिन ने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर महेश्वर की यात्रा की है। सचिन को ये जगह इतनी पसंद आई कि वह खुदको इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

खूबसूरती के हुए कायल
03 / 07
Image Credit : Instagram

​खूबसूरती के हुए कायल​

सचिन ने महेश्वर की तारीफ करते हुए लिखा, 'महेश्वर एक ऐसी जगह जो दर्शाती है कि मध्य प्रदेश को अतुल्य भारत का हृदय क्यों कहा जाता है। संस्कृति, इतिहास, विरासत और आतिथ्य एक साथ। अहिल्या किले से लेकर शांत नर्मदा नदी तक, सब कुछ जादुई था।'

टूरिस्ट एक्टिविटी
04 / 07
Image Credit : Instagram

​टूरिस्ट एक्टिविटी​

घूमने-फिरने के दौरान आप यहां किले और संग्रहालय की सैर के अलावा नर्मदा बोट राइडिंग, घाटों पर ध्यान और योग के साथ ही स्थानीय बाजार से साड़ियां खरीदने का लुत्फ उठा सकते हैं।

बॉलीवुड को किया आकर्षित
05 / 07
Image Credit : Instagram

​बॉलीवुड को किया आकर्षित​

बॉलीवुड को ये जगह खासा आकर्षित करती रही है। कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों जैसै- बाजीराव मस्तानी, अशोका, मनमर्जियां, यात्रा की शूटिंग यहीं हुई है।

मंदिरों की नगरी
06 / 07
Image Credit : Instagram

​मंदिरों की नगरी​

मंदिरों की नगरी के नाम से भी इसे जाना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, अहिल्येश्वर मंदिर यहां मौजूद हैं जो स्थापत्य कला और भक्ति भावना का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं।

लोकेशन
07 / 07
Image Credit : Instagram

​लोकेशन​

अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें इंदौर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में यह स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा: देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर है। इंदौर जंक्शन और खंडवा रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited