गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं, देखें गणपति बप्पा मोरया के हिंदी Lyrics अर्थ सहित, गणपति बप्पा मोरया का मतलब क्या होता है

गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics हिंदी में अर्थ सहित (Pic: iStock)
गणपति बप्पा मोरया के हिंदी लिरिक्स (Ganpati Bappa Morya Lyrics with meaning in Hindi): गणेश चतुर्थी की आ गई है और इसी के साथ ही गणपति बप्पा मोरया का जयगान भी सुनाई दे रहा है। गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया दरअसल एक मराठी भक्ति भजन गीत है जिसमें उत्साह के साथ बप्पा के आने का स्वागत किया जाता है। अगर इस बार आप भी इसे गाना चाहते हैं तो यहां देखें गणपति बप्पा मोरया इन हिंदी, गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics, गणपति बप्पा मोरया का अर्थ आदि। ये भी जानें कि गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं।
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics हिंदी में अर्थ सहित
गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।
पुढ़च्य वर्षी लवकर या॥
Hindi Meaning: गणपति बप्पा की जय! हे मंगलमूर्ति! अगले वर्ष जल्दी-जल्दी पधारना।
गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं
इस जयघोष के साथ भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ गणपति को अगले बरस जल्दी और शुभ फल के साथ फिर आने की प्रार्थना करते हैं।
इसके आगे भक्त ये आरती भी गाते हैं -
सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची।
नुरवी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची॥
Hindi Meaning: आप सुख देने वाले, दुख दूर करने वाले और विघ्नों को हरने वाले हैं। आप प्रेम और कृपा के सागर हैं।
सर्वांगी सुंदर उटी शेंदूराची।
कंठी झळके माल मुकताफळांची॥
Hindi Meaning: आपका संपूर्ण स्वरूप सुंदर है, शरीर पर लाल शेंदूर सुशोभित है। गले में मोतियों की माला शोभा पा रही है।
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥
Hindi Meaning: जय हो, जय हो, हे मंगलमूर्ति! आपके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी इच्छाएँ पूरी हो जाती हैं।
रत्नखचित फरा तूज गौरीकुमरा।
चरणी वंदितो मोरया हुंकारा॥
Hindi Meaning: हे गौरीपुत्र! आपने रत्नों से जड़ा हुआ मुकुट धारण किया हुआ है। हम आपके चरणों में वंदन करते हैं और आपसे अगली बार आने का जोर-शोर से निवेदन करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: कब है जितिया व्रत? किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए, कब होगा पारण? पूजा विधि से कथा तक, जानें सबकुछ

Pitru Paksha Me Kya Kare Kya Na Kare: क्या पितृ पक्ष में झाड़ू खरीदना चाहिए? मंदिर जा सकते हैं या नहीं? जानें पितृ पक्ष में क्या करें क्या ना करें

जितिया व्रत में क्यों खाई जाती मछली? शाकाहारी महिलाएं मछली की जगह क्या खाती हैं? जानें इसके पीछे का धार्मिक रहस्य

क्या है पंचबलि कर्म? क्यों गाय, कौआ, कुत्ते को कराया जाता है भोजन, जानें श्राद्ध में पंचबिल का महत्व और इसे करने का सही तरीका

11 सितंबर के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के संयोग, गुलिक काल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक सबकुछ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited