Shukrawar Puja Tips in Hindi: शुक्रवार व्रत में करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप, हर संकट होगा दूर

Shukrawar Puja Tips (photo credit canva)
Shukrawar Puja Tips in Hindi (शुक्रवार पूजा टिप्स हिंदी में): ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धन, सौभाग्य, वैभव और शांति के लिए शुक्रवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त शुक्रवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, विधि और मंत्र हैं जिनको शुक्रवार के दिन करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट भी दूर होते हैं। आप यहां शुक्रवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।
1- सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें (ये रंग माँ लक्ष्मी को प्रिय हैं)
2- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें (मां लक्ष्मी स्वच्छता की देवी हैं)
3- शुभ मुहूर्त में करें पूजा (शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है)
4- "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें (इस मंत्र का 108 बार जाप करें)
5- कमल या गुलाब के फूल चढ़ाएं ( यह मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है)
6- श्री सूक्त या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें (इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं)
7- खीर या सफेद मिष्ठान्न का भोग लगाने के साथ ही वृक्ष या पौधों को जल दें।
8- गरीब कन्याओं को भोजन कराएं (शुक्र देव और मां लक्ष्मी दोनों को प्रसन्न करता है)
shukrawar Puja Mantra in Hindi (शुक्रवार पूजा मंत्र हिंदी में):
शुक्रवार के व्रत और पूजा के दौरान आप इन सिद्ध मंत्रो का जाप कर सकते हैं-
- ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे। विष्णुपत्नी च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधन्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
- ॐ अदिति पुत्राय विद्महे। सर्वसिद्धाय धीमहि। तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्॥ पद्मानने पद्म ऊरू पद्माक्षि पद्मसंभवे। त्वं मां भजस्वि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्॥
लक्ष्मी कृपा मंत्र- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।
डिस्क्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रभात शर्मा टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से ताल्लुक रखते हैं। प्रभात को ट्रैवल, ला...और देखें

Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: कब है जितिया व्रत? किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए, कब होगा पारण? पूजा विधि से कथा तक, जानें सबकुछ

Pitru Paksha Me Kya Kare Kya Na Kare: क्या पितृ पक्ष में झाड़ू खरीदना चाहिए? मंदिर जा सकते हैं या नहीं? जानें पितृ पक्ष में क्या करें क्या ना करें

जितिया व्रत में क्यों खाई जाती मछली? शाकाहारी महिलाएं मछली की जगह क्या खाती हैं? जानें इसके पीछे का धार्मिक रहस्य

क्या है पंचबलि कर्म? क्यों गाय, कौआ, कुत्ते को कराया जाता है भोजन, जानें श्राद्ध में पंचबिल का महत्व और इसे करने का सही तरीका

11 सितंबर के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के संयोग, गुलिक काल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक सबकुछ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited