भारत में शुरू हुआ Samsung One UI 7 अपडेट, जानें कैसे करें अपडेट और क्या हैं नए फीचर्स

Samsung One UI 7 update
Samsung One UI 7 update: सैमसंग ने भारत में अपने एंड्रॉयड 15 (Android 15) पर आधारित One UI 7 अपडेट का रोलआउट शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत Galaxy S24 सीरीज से हुई है। यह अपडेट स्टेज वाइज तरीके से जारी किया जा रहा है, जैसा कि पहले के अपडेट्स में भी देखा गया था। One UI 7 को सबसे पहले 7 अप्रैल को साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद यह यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में पहुंचा और अब भारतीय यूजर्स को भी इसका फायदा मिलने लगा है। चलिए जानते हैं इसको अपडेट करने के तरीके और नए फीचर्स के बारे में...
Samsung One UI 7 Update: कैसे करें अपडेट
यदि आपके पास सैमसंग Galaxy S24 सीरीज का कोई स्मार्टफोन है तो आप नया अपडेट चेक कर सकते हैं। One UI 7 अपडेट चेक करने के लिए यूजर्स को अपने Galaxy डिवाइस में Settings > Software Update > Download and Install सेक्शन में जाना होगा। चूंकि यह अपडेट बैचेस में जारी हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को यह पहले मिल सकता है और कुछ को थोड़ी देरी से, यह उनके क्षेत्र और डिवाइस वेरिएंट पर निर्भर करता है। यदि आपको अब तक अपडेट नहीं मिला है तो जल्द मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: UPI सर्विस ठप: Paytm, PhonePe और Google Pay बंद! ऑनलाइन पेमेंट और बिल भरने में आ रही परेशानी
Samsung One UI 7 अपडेट: किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट
भारत में सबसे पहले Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra को यह नया अपडेट मिल रहा है। इसके बाद जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 जैसे लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन्स को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। सैमसंग अप्रैल के अंत तक One UI 7 अपडेट को Galaxy S23 सीरीज, Z Fold 5 और Z Flip 5 जैसे पुराने प्रीमियम मॉडल्स तक भी बढ़ाने की योजना में है। वहीं Galaxy S22 सीरीज, Galaxy S21 सीरीज और Galaxy S23 FE जैसे डिवाइसेज को यह अपडेट मई महीने में मिल सकता है।
One UI 7 में क्या है खास
सैमसंग वन यूआई 7 अपडेट में बेहतर विजेट, एनिमेशन और एडवांस एआई फीचर्स शामिल हैं। Samsung के One UI 7 अपडेट में यूजर्स को एक नया, क्लीन और स्मूद इंटरफेस देखने को मिलेगा। होम स्क्रीन लेआउट को बेहतर बनाया गया है, विजेट्स को रीडिजाइन किया गया है और लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। लॉक स्क्रीन पर Now Bar नाम की एक नई फीचर जोड़ा गया है, जो रियल-टाइम में फिटनेस प्रोग्रेस, म्यूजिक प्लेबैक जैसे अपडेट्स दिखाती है- वो भी बिना फोन अनलॉक किए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग...और देखें

365 दिन की वैलिडिटी, 12 OTT ऐप्स, 300+ लाइव टीवी चैनल्स फ्री, करोड़ों यूजर्स की हुई मौज

50 मेगापिक्सल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी से है लेस, जानें कीमत और फीचर्स

iPhone 17 सीरीज का जबरदस्त क्रेज, Apple भारत में कर सकता है इस लेटेस्ट आईफोन सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग: रिपोर्ट

YouTube ने क्रिएटर्स के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, अब होगा असली खेल

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, 50Mp का कैमरा भी मिलेगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited