Amazon Pay Later: क्या है लिमिट, EMI प्लान और इंटरेस्ट रेट, जानें- सबकुछ

Image: Unsplash
Amazon Pay Later: जब आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदारी करते हैं, तो आपको पेमेंट के लिए अमेजन पे का भी ऑप्शन मिलता है। अमेजन पे कई तरह की पेमेंट सर्विस लोगों को ऑफर करता है। इसमें पे लेटर, पे वॉलेट और यूपीआई जैसे ऑप्शन शामिल हैं। Amazon.in पर EMI का उपयोग करके खरीदारी के लिए पूरी तरह से डिजिटल प्रोसस के जरिए क्रेडिट हासिल किया जा सकता है। अमजेन पे लेटर की लिमिट कितनी गै और EMI पर इंटरेस्ट कितना है, ये जान लेते हैं।
यूजर्स लेनदेन के लिए Amazon Pay UPI का उपयोग करते हैं। अमेजन, अमेजन पे लेटर के साथ तत्काल क्रेडिट भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहक समान मासिक किश्तों के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर खरीदारी कर सकते हैं।
EMI ऑप्शन
जब अमेजन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करेंगे, तो आपको अमेजन पे लेटर का ऑप्शन मिलेगा। पेमेंट पेज पर अमेजन पे लेटर के जरिए EMI का ऑप्शन उपलब्ध है। कार्ड सेक्शन में आपको यह नजर आ जाएगा। आपको अप्रूव्ड लिमिट के अनुसार अमाउंट मिलता है। फिर आप आप यूजेबल लिमिट के अनुसार EMI पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक बार ऑर्डर करने के बाद आप अपनी ईएमआई प्लान को नहीं बदल पाएंगे।
इंटरेस्ट रेट
अगर आप अभी शॉपिंग करते हैं और एक महीने बाद पेमेंट करते हैं, तो ब्याज नहीं लगेगा। हालांकि ईएमआई (3-12 महीने) द्वारा पेमेंट चुनते समय ब्याज लागत जुड़ी हो सकती है। अमेजन पे लेटर के उपयोग पर किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन शुल्क नहीं लिया जाता है। अमेजन पे लेटर का उपयोग करके खरीदारी के लिए डाउन-पेमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
इस साल फरवरी में Amazon Pay को भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त हुआ। आरबीआई के आंकड़े कहते हैं कि जनवरी 2024 तक 6.6 करोड़ लोगों ने अमेज़न पे द्वारा दिए गए वॉलेट का इस्तेमाल किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यूटिलिटी (Utility-news News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

YONO SBI पर घर बैठे खोलें PPF अकाउंट, जानें क्या है तरीका

भारत में सबसे पहले किसका बना था आधार कार्ड? क्या आप जानते हैं नाम

अब हर क्रेडिट कार्ड का बिल आएगा एक ही तारीख पर, जानें तरीका

GST 2.0: 22 सितंबर से बदल रहे हैं टैक्स नियमों से पहले CBIC ने किया अलर्ट, जानें कारण

किसानों को हर महीने मिलती है ₹3,000 पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन और किसको मिलेगा फायदा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited