वायरल

वाह ताऊ! खेत के बीचोंबीच पानी में किया गजब का स्टंट, जिसने भी देखा उसकी फटी रह गई आंखें

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों ताऊ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ताऊ ने धोती पहनी हुई है और वह खेतों के बीचोंबीच पानी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले तो लगता है कि वह खेत में जा रहे हैं पर बाद में जब वो एक के बाद एक कई स्टंट करते हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है।
tau amazing stunt

खेत के बीचोंबीच पानी में किया गजब का स्टंट(Instagram/@VivekPahalwan)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अजब-गजब कमेंट्स करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ताऊ जिन्होंने धोती पहनी हुई है और वह खेतों के बीचोंबीच पानी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वह ऐसा करतब करते हैं कि जिसे देखने के बाद सबकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। शुरुआत में लगता है कि ताऊ खेत में जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गजब! छाता को नहीं लगाया हाथ, फिर भी बारिश में गीला होने से बच गया शख्स, जोत डाला पूरा खेत

66 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

पर जब वह पानी में एक के बाद एक कई स्टंट करते हैं तो हर कोई यह देखकर हैरान रह जाता है। ताऊ स्टंट के साथ योग भी करते हैं। दंड बैठक भी लगाते हैं। इस वीडियो को @VivekPahalwan नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में फनी इमोजी के साथ लिखा है: 'बाबा का आतंक बढ़ता हुआ'। इस वीडियो को अब तक 66 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर लाखों लोगों ने लाइक किया है तो हजारों ने कमेंट्स किए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद जमकर कमेंट्स किए हैं। किसी ने ताऊ की हिम्मत और उम्र की तारीफ की है तो कोई उनकी आयु को लेकर कमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले यूजर ने लिखा: "आप के हिम्मत को प्रणाम करते हैं बाबूजी।" दूसरे ने लिखा: जिंदगी जीना है तो हेल्थ पर ध्यान देना ही पड़ेगा।" तीसरे ने लिखा: "दादा जी, सिपाही का ट्रैनिंग करते हुए।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Monu Jha author

    मोनू कुमार 'Times Now नवभारत' के डिजिटल डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप कार्यरत हैं। 'खबरों की दुनिया' में काम करते हुए मुझे करीब 4 सालों से ज्यादा...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited