वायरल

OMG: शख्स के घर में एक नहीं बल्कि 19 कोबरा सांपों ने लिया जन्म, कुछ दिन पहले ही मां ने दिए थे अंडे, देखें Video

Ajab Gajab Video: कुछ दिन पहले ही स्नेक हेल्पलाइन के सदस्य ब्रज किशोर साहू ने एक मोनोकल्ड कोबरा नागिन को बचाया था। उस दौरान नागिन गर्भवती थी। इसके बाद ब्रज किशोर साहू ने नागिन को एक प्लास्टिक के जार में सुरक्षित रख दिया था।
King Kobra (4)

शख्स के घर में 19 कोबरा का जन्म

Ajab Gajab Video: ओडिशा के पुरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांप रेस्कुअर के घर में एक-दो नहीं बल्कि 19 मोनोकल्ड कोबरा ने जन्म लिया। इन सांपों का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। यह घटना काकटपुर इलाके की है। जिस शख्स के घर में 19 मोनोकल्ड कोबरा सांपों ने जन्म लिया है, वह सांपों का रेस्क्यू करता है। कुछ दिन पहले ही इस शख्स ने इन कोबरा को जन्म देने वाली नागिन का रेस्क्यू किया था।

सांपों का रेस्क्यू करता है शख्स

खबर के अनुसार, पुरी जिले में शुक्रवार को नागिन के अंडों से 19 मोनोकल्ड कोबरा के बच्चे निकले। कुछ दिन पहले ही स्नेक हेल्पलाइन के सदस्य ब्रज किशोर साहू ने एक मोनोकल्ड कोबरा नागिन को बचाया था। उस दौरान नागिन गर्भवती थी। इसके बाद ब्रज किशोर साहू ने नागिन को एक प्लास्टिक के जार में सुरक्षित रख दिया था। इसके ठीक दो दिन बाद नागिन ने पूरे 19 अंडे दिए थे। जैसे ही नागिन ने अंडे दिए, वैसे ही ब्रज किशोर साहू ने नागिन को जंगल में छोड़ दिया था। देखें वीडियो-

वहीं नागिन के अंडों को ब्रज किशोर साहू ने सुरक्षित रख लिया था। इस घटना के लगभग 60 दिनों बाद उन अंडों से 19 बच्चे निकले हैं। देखने में ये बच्चे बहुत ही ज्यादा क्यूट और सुंदर नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये बच्चे काफी ज्यादा जहरीले हैं। इन बच्चों को प्लास्टिक के जार से सावधानीपूर्वक निकाला गया है। इसके बाद इन्हें भी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited