भारत ने श्रीलंका को बताई उसकी हद, भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने की गोलीबारी, तो कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

सांकेतिक तस्वीर।
India Slams Sri Lanka: भारत ने भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी है। श्रीलंका के कार्यवाहक राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो भारतीय मछुआरों का जाफना अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने के लिए हुई गोलीबारी
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि आज सुबह डेल्फ़्ट द्वीप (Delft Island) के निकट 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका वर्तमान में जाफ़ना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन अन्य मछुआरों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। जाफ़ना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना तथा मछुआरों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की।
मछुआरों को पकड़ने के लिए की गई गोलीबारी पर भारत की दो टूक
भारतीय विदेश मंत्रालय ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना पर कहा कि नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। कोलंबो में हमारे उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से जुड़े मुद्दों को मानवीय और मानवीय तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर जोर दिया है, जिसमें आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा समझौतों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
भारत ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए ये साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के कड़े रुख से ये समझा जा सकता है कि किसी भी परिस्थिति में इस तरह की घटना पर भारत चुप नहीं रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दुनिया (World News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

भूकंप से थर्राया रूस का यह इलाका, 7.4 तीव्रता के लगे झटके; जानें सुनामी का खतरा है या नहीं

पाकिस्तानी सेना पर TTP के आतंकी हमले में 12 जवानों की मौत, कार्रवाई में 35 आतंकवादी मारे गए

मिलिए! दुनिया की पहली AI मंत्री 'डिएला' से, भ्रष्टाचार पर 'प्रहार' के लिए उठाएगी कदम

भूकंप के तेज झटकों से हिला रूस का सुदूर पूर्वी इलाका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4, सूनामी की चेतावनी जारी

सर्जरी बीच में छोड़कर नर्स के साथ सेक्स करने चला गया डॉक्टर, अस्पताल में मचा बवाल; कोर्ट में जाकर दी अजीबोगरीब सफाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited