विनीत टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में फीचर डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। वे मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। इन्हें हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ और लेखन में वर्षों का अनुभव है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे लगभग 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लेख लिख रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 साल से काम कर रहे हैं। अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से पूरी करने के बाद इन्होंने राम लाल आनंद कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की और फिर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की। पत्रकारिता में विनीत का सफर 2018 में नवभारत टाइम्स से शुरू हुआ, जहां उन्होंने लोकल से लेकर अंतरराष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्टिंग और कॉपी एडिटिंग दोनों का अनुभव हासिल किया। कोरोना काल के दौरान उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' की हेल्थ वेबसाइट हेल्थ शॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद फरवरी 2022 में 'ओनली माई हेल्थ' के साथ जुड़कर उन्होंने हेल्थ राइटिंग और कंटेंट डिस्ट्रिब्यूशन की गहराई से समझ विकसित की। साल 2023 में विनीत ने अपने अनुभव को और गहराई देने के लिए फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट जैसे प्रोफेशनल कोर्स MIFI इंस्टीट्यूट से पूरे किए। फरवरी 2024 से वे Times Network की हेल्थ टीम का हिस्सा हैं, जहां वे हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी खबरों, एक्सप्लेनर आर्टिकल्स और स्पेशल स्टोरीज पर काम कर रहे हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं। इनकी स्टोरीज को आप Timesnowhindi.com/Health और Timesnowhindi.com/Lifestyle सेक्शन में पढ़ सकते हैं।
ऑथर्स कंटेंट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited