Engineers Day 2024 Date, Theme, History: इंजीनियर्स डे कब मनाया जाता है, जानें इस दिन का इतिहास और थीम

Engineers Day 2024 Date, Theme, History
Engineers Day 2024 Date, Theme, History, Engineers day Kyu Manaya Jata hai: 15 सितंबर को प्रतिवर्ष हमारे देश में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। यह दिन महान इंजीनियर एवं भारत रत्न एवं ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित एम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya) की जयंती के उपलक्ष्य में सेलिब्रेट किया जाता है। एम विश्वेश्वरैया का पूरा नाम मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया है और उन्हें भारत का पहला इंजीनियर कहा जाता है। किसी भी देश के निर्माण में इंजीनियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देश के विकास में महती भूमिका निभाने वाले इंजीनियर्स को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। भारत के अलावा 15 सितंबर को श्रीलंका और तंजानिया में भी इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। इंजीनियर्स डे को हिंदी में राष्ट्रीय अभियंता दिवस कहते हैं। हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम होती है। जानें इस बार की थीम क्या है।
भारत के इन तीन इंजीनियर्स ने बनाया iPhone 16, एक आईआईटी से गोल्ड मेडलिस्ट
Engineer's Day 2024 Theme: ये है इस वर्ष की थीम
राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस 2024 की थीम है 2024 की थीम "एक सतत दुनिया के लिए इंजीनियरिंग समाधान" (Engineering solutions for a sustainable world) है। इससे पहले 2023 में थीम थी- Engineering for a Sustainable Future' यानी कि 'सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग' तय की गयी है। किसी भी दिन को मनाने के लिए प्रतिवर्ष कोई न कोई थीम तय की जाती है और उसी के अनुसार उस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
Engineer's Day History: इंजीनियर्स डे का इतिहास
एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। एम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya Birthday) बाढ़ आपदा प्रबंधन और सिंचाई तकनीकों में माहिर थे। अपने गृहनगर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विश्वेश्वरैया मद्रास विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई करने गए। उन्होंने पुणे में कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्हीं की जयंती 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के लिए समर्पित कर दिया गया। एम विश्वेश्वरैया को 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1967 से इंजीनियर्स डे मनाने की शुरुआत हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल जर्नलिज्म में 13 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले कुलदीप राघव 2017 से Timesnowhindi.com से बतौर सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े हैं।...और देखें

SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 LIVE: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे डाउनलोड

Engineers Day 2025: कौन थे सर एम. विश्वेश्वरैया, ब्रिटिशर्स भी थे जिनके मुरीद, देशभक्ति की मिसाल रही है पूरी जिंदगी

Engineers Day 2025: इंजीनियर्स डे 2025 की थीम क्या है? भारत के महान इंजीनियरों पर आधारित सामान्य ज्ञान के 10 सवाल

ब्लूमून 10.0: बेनेट यूनिवर्सिटी के फ्रेशर्स गाला में म्यूजिक, मस्ती और शानदार परफॉर्मेंस से मचा धमाल

हिंदी को बुकर की विजय श्री दिलाने वाली गीतांजलि श्री, जिनकी बदौलत लंदन में चमकी भारतीयों के माथे की “बिंदी”
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited