चुनावी जमीन पर उतरे हैं ये फिल्मी सितारे, राजनीति में चमक बिखेरेंगे या सिमट जाएगी सियासी पारी?

बंगाल से लेकर केरल तक फिल्मी सितारे चुनाव मैदान में।
Filmy Actors in Lok Sabha Election 2024: राजनीति में ग्लैमर का तड़का नई बात नहीं है। कभी राजनीति इन्हें लुभाती है तो कभी खुद ये सियासी पारी की चाहत लिए पार्टियों का दामन थाम लेते हैं। लेकिन वास्तविकता यह भी है कि राजनीति में कदम रखने वाले ज्यादातर ये फिल्मी सितारे अपनी लंबी पारी नहीं खेल पाते। रुपहले परदे पर चमक बिखेरने वाला इन हस्तियों की चमक सियासत में फीकी पड़ जाती है। लोकसभा चुनाव 2024 में भी कई सितारे अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा और टीएमसी में इनकी जमघट ज्यादा है। बंगाल से लेकर केरल और उत्तर भारत में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मौजूदा चुनाव में इनकी किस्मत कितना साथ देती है, यह चार जून को पता चलेगा।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से है। विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मंडी सीट से सांसद रहीं प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। इस सीट पर मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। कंगना रनौत ने अपने चुनाव प्रचार में विकास के मुद्दे पर जोर दिया जबकि विक्रमादित्य कंगना पर निजी हमले किए।
पवन सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह भी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। वह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चनाव लड़ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट आई उसमें पवन सिंह का नाम था। भाजपा ने उन्हें बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था लेकिन टीएमसी के विरोध के बाद भोजपुरी गायक ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बाद में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। इस सीट पर उनका मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से है।
अरुण गोविल
रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा के टिकट पर मेरठ से मैदान में हैं। मेरठ में पहले चरण में मतदान हुआ। इस सीट पर अरुण गोविल का मुकाबला समाजवादी पार्टी की उम्मदीवार सुनीता वर्मा से है। इस सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर सपा ने दो बार अपने उम्मीदवार बदले।
शत्रुघ्न सिन्हा
तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर भरोसा जताते हुए आसनसोल से टिकट दिया है। इस सीट पर सिन्हा का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार एवं स्थानीय नेता एसएस अहलूवालिया से है। इस सीट पर बिहार एवं यूपी के वोटर बड़ी संख्या में हैं। भाजपा ने पहले यहां भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन बाद में उसने अहलूवालिया को टिकट दिया।
हेमा मालिनीहेमा मालिनी मथुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। शोले फिल्म में बसंती का किरदार निभाकर करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली हेमा मालिनी दो बार से मथुरा से सांसद हैं। वर्ष 2014 में वह पहली बार मथुरा लोकसभा सीट से ही भाजपा की उम्मीदवार बनी। अब लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर मथुरा से चुनाव मैदान में हैं. हेमा ने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन किया था।
मनोज तिवारीमनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह इस बार दिल्ली की नॉर्थ इस्ट सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर वह 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट पर मनोज तिवारी का सामना कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार से है। इस सीट पर रोचक मुकाबला हो सकता है। मनोज तिवारी दिल्ली के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्वांचल के वोटरों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'भोजपुरी सिनेमा के स्टार एवं गायक दिनेश लाल यादव एक बार फिर आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव से है। आजमगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में दिनेश ने धर्मेंद्र को हराया था। इसे देखते हुए भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। आजमगढ़ सीट पर यादव समुदाय की आबादी अच्छी-खासी है।
रवि किशनगोरखपुर से रवि किशन दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भोजपुरी एवं हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रवि किशन का इस सीट पर मुकाबला सपा की काजल निषाद से है। गोरखपुर सीट को योगी आदित्यनाथ का सीट माना जाता है। इस सीट से वह पांच बार सांसद चुने गए हैं। इस बार रवि किशन की राह आसान मानी जा रही है।
सायोनी घोषसायोनी घोष पश्चिम बंगाल के जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बंगाली फिल्मों और टेलीविजन एक्ट्रेस सायोनी घोष ने साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं। साल 2021 में में सायोनी को पार्टी की तरफ से युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था।
सुरेश गोपीमशहूर अभिनेता सुरेश गोपी को भाजपा ने केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सुरेश गोपी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। वे कई कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। सुरेश गोपी बीजेपी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें त्रिशूर सीट से कांग्रेस के टीएन प्रतापन ने हराया था।
गोविंदामशहूर एक्टर गोविंदा मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले वह शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए। गोविंदा साल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि वो जमीन से जुड़े हुए हैं और सभी लोग पसंद करते हैं। एक बार फिर उन्होंने सियासत में कदम रखा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।
आलोक कुमार राव न्यूज डेस्क में कार्यरत हैं। यूपी के कुशीनगर से आने वाले आलोक का पत्रकारिता में करीब 19 साल का अनुभव है। समाचार पत्र, न्यूज एजेंसी, टेल...और देखें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : 'इंडिया गठबंधन' में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा, NDA ने मोतिहारी से घोषित कर दिया प्रत्याशी

जीएसटी सुधार बनाम महंगाई: बिहार चुनाव में बीजेपी का नया दांव

कांग्रेस की राह पर चली बसपा, बिहार में निकालेगी राज्यव्यापी यात्रा; 10 सितंबर को कैमूर से होगी शुरू

Bihar News: आज मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की महासभा, दो विधानसभा सीटों पर है नजर

अक्टूबर में बिहार चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग, नवंबर में होगी वोटिंग: सूत्र
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited