टाइटैनिक को नहीं मिली अपनी मंजिल, डूबने के 73 साल बाद सामने आई थीं तस्वीरें; जानें इतिहास

आज का इतिहास
- 1825 में प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।
- 1888 में महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
- 1946 में भारत में अंतरिम सरकार का गठन।
4 September History: दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर 10 अप्रैल, 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस बाद चार सितंबर, 1985 को पहली बार सामने आईं।
दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था। इतिहास की शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: CRPF के 5,000 जवान, ISRO सैटेलाइट और सुखोई 30 की मदद से खोजा गया था आंध्र प्रदेश के पूर्व CM के हेलीकॉप्टर का मलबा
देश दुनिया के इतिहास में चार सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।
1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।
1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन।
1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटैनिक की तस्वीरें सामने आईं।
1999 : ईस्ट तिमोर में सम्पन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2008 : केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया।
2020: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिनों के अंतराल में ‘इनरलाइन’ क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर एक उपलब्धि हासिल की।
(इनपुट: भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नॉलेज (Knowledge News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

कौन हैं सुशीला कार्की, जो 'GEN Z' प्रोजेस्ट से जल रहे नेपाल की बन सकती हैं PM; भारत से है गहरा नाता

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी झीलों के विस्तार से एक नया खतरा!

Chandra Grahan 2025: आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन भारतीय शहरों में आएगा नजर, जानें- टाइमिंग से लेकर अन्य सभी जानकारी

ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट, स्पेस में बिता चुकी हैं 213 दिन... NASA एस्ट्रोनॉट मैकआर्थर 25 साल बाद हुईं रिटायर

Black Moon 2025: चांद को क्यों मिला 'ब्लैक मून' नाम? जानें कब और कहां दिखेगा अद्भुत नजारा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited