हर साल 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए आज की तारीख का इतिहास

शिक्षक दिवस
- 1698 में इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई।
- 1914 में ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता।
- 1991 में नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
5 September History: भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल, इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
कब और कहां हुआ था जन्म?
पांच सितंबर, 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है। पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से अलंकृत किया था।
यह भी पढ़ें: टाइटैनिक को नहीं मिली अपनी मंजिल, डूबने के 73 साल बाद सामने आई थीं तस्वीरें; जानें इतिहास
देश-दुनिया के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:
1698 : इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई।
1763 : मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी।
1888 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। वर्ष 1962 में इस दिन को भारत में ‘शिक्षक दिवस’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया।
1914 : ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता।
1986 : आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के यात्रियों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी।
1991 : नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
2002 : अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे।
2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत।
2022 : चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 93 लोगों की मौत हुई और 25 लोग लापता हुए।
(इनपुट: भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नॉलेज (Knowledge News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

कौन हैं सुशीला कार्की, जो 'GEN Z' प्रोजेस्ट से जल रहे नेपाल की बन सकती हैं PM; भारत से है गहरा नाता

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी झीलों के विस्तार से एक नया खतरा!

Chandra Grahan 2025: आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन भारतीय शहरों में आएगा नजर, जानें- टाइमिंग से लेकर अन्य सभी जानकारी

ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट, स्पेस में बिता चुकी हैं 213 दिन... NASA एस्ट्रोनॉट मैकआर्थर 25 साल बाद हुईं रिटायर

Black Moon 2025: चांद को क्यों मिला 'ब्लैक मून' नाम? जानें कब और कहां दिखेगा अद्भुत नजारा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited