वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पीले-पीले गेंदे का फूल, धन-धान्य से भर जाएगी झोली
Marigold Plant Vastu Tips: गेंदे के फूलों का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये फूल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भी बेहद प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, गेंदे के फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसे सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा में गेंदे के फूलों का प्रयोग करने से धन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

गेंदे के फूल का वास्तु शास्त्र
Marigold Plant Vastu Tips: पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूलों का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इसे देवी-देवताओं की पूजा में और धार्मिक कार्यों में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। गेंदे के पीले फूल बिल्कुल सूर्योदय के रंग जैसे प्रतीत होते हैं। वहीं, नारंगी रंग के गेंदे के फूल सूर्यास्त के प्रतीक होते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को ये फूल बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र में भी गेंदे के फूलों का खास महत्व बताया गया है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि वास्तु के अनुसार गेंदे के फूल को किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं।

गुरु बृहस्पति का पौधा
अगर आप घर में गेंदे का पौधा लगाती हैं तो इसके फूल अपने जीवंत रंगों के लिए जाने जाते हैं और इसे पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे का विशेष महत्व है और ये गुरु बृहस्पति का पौधा भी माना जाता है।

सही दिशा
यह पौधा सकारात्मक कंपन और कल्याण को बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है। इसे हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार गेंदे के पौधे के लिए सही दिशा उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा को माना जाता है।

गमले का रंग
यदि आप घर में इस पौधे को गमले में लगाती हैं तो इसे सफ़ेद रंग के गमले में लगाना सबसे ज्यादा शुभ हो सकता है। इस रंग के गमले में गेंदे के पौधे की ऊर्जा कई गए बढ़ जाती है।

इस रंग से बचें
कभी भी टूटे या बहुत पुराने गमले में इसे न लगाएं। सफ़ेद के अलावा आप इसे लाल या पीले रंग के गमले में भी लगा सकती हैं, लेकिन आपको काले रंग के गमले से बचने की सलाह दी होती है। काले रंग में गेंदे का पौधा लगाने से इसकी ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है और इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

कहां रखें पौधा
वैसे तो फूलों के किसी भी पौधे को शयनकक्ष में न रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब गेंदे के पौधे की बात आती है तो इसे विशेष रूप से बेडरूम से दूर ही रखना चाहिए। बेडरूम में रखा ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा का कारक बनता है और आपकी नींद में भी बाधा उत्पन्न करता है।

यहां न रखें
पौधा आपको बाथरूम या स्टोर रूम के आस-पास भी नहीं लगाना चाहिए। गेंदे के पौधे की सकारात्मक ऊर्जा का पूरा उपयोग करने के लिए इसे घर के अन्य क्षेत्रों जैसे लिविंग रूम या घर के प्रवेश द्वार पर रखने की सलाह दी जाती है।

भारत से लेकर बांग्लादेश तक, ये हैं एशिया कप 2025 के सभी कप्तान

52 की उम्र में भी 32 की कैसे दिखती हैं 'गोविंदा की बहू' जानें कश्मीरा का फिटनेस सीक्रेट

गरजा रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला, बढ़ी चयनसमिति की परेशानी

दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने ODI क्रिकेट में बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

हर तरफ चीख-पुकार... मलबे में दबा पूरा गांव; देखें अफगानिस्तान में मची तबाही की 8 भयावह तस्वीरें

Greater Noida Crime News: फ्लैट में दूधवाले का आतंक, बच्चे की गर्दन पर चाकू रख मां के कपड़े उतरवाकर बनाया Video

फ्लैट की जगह प्लॉट पर घर बनाना हुआ फायदेमंद, सीमेंट-ब्रिक्स समेत ये कंस्ट्रक्शन मटीरियल होंगे सस्ते, जानें कितने लाख की होगी बचत

'प्रदेश बनेगा नए युग का औद्योगिक केंद्र', वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में बोले सीएम भूपेंद्र पटेल; 45 देशों के राजदूत भी हुए शामिल

Rule 70: महंगाई से कितने साल में आधी होगी आपके पैसे की वैल्यू

Varanasi Ganga Aarti: वाराणसी में 7 सितंबर को दोपहर में होगी गंगा आरती, जानें क्या है वजह?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited